फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission will Surveillance to cash on carry more than 50 thousand rupees

लोकसभा 2019: 50 हजार से ज्यादा की नगदी रखने पर करना होगा ये काम, वरना पड़ सकते मुसीबत में

Wed, 13 Mar 2019 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Election Commission will Surveillance to cash on carry more than 50 thousand rupees
सांकेतिक तस्वीर

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने कैश वितरण की निगरानी के लिए उड़न दस्तों की टीमें गठित की हैं। 50 हजार से अधिक नगदी लेकर चलने पर प्रूफ रखना होगा। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी चंद्र गैंद ने दी। डीसी ने बुधवार को अधिकारियों से बैठक करने के बाद बताया कि नियम के मुताबिक 50 हजार रुपये तक कैश कैरी करने के लिए किसी भी प्रूफ की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


50 हजार से लेकर दस लाख रुपये तक कैश रखने पर साथ में प्रूफ रखना होगा। जिस बैंक से पैसे निकलवाए गए हैं उसकी ट्रांजेक्शन रसीद साथ रखनी होगी। सबूत नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति से बरामद हुए कैश के मामले में पूरी छानबीन की जाएगी। इसके अलावा दस लाख रुपये से ज्यादा कैश के सभी मामले इनकम टैक्स विभाग को जांच के लिए रेफर होंगे। ये सारी प्रक्रिया चुनाव में पैसों के वितरण पर कड़ी निगरानी के लिए अपनाई जाएगी और 24 घंटे सर्विलांस टीमें जांच पर रहेंगी।
विज्ञापन


फिरोजपुर में वोटर रजिस्ट्रेशन मुहिम के तहत बड़ी तादाद में युवाओं को नई मतदाता सूची में शामिल किया गया है। जिले में 18 से 19 साल की उम्र वाले 8764 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इसमें 5734 पुरुष और 3030 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 13,570 ऐसे बुजुर्ग मतदाता हैं जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर की है। इनमें 6373 पुरुष और 7197 महिला मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed