{"_id":"66c352064fcf643d8203f823","slug":"election-commission-will-give-details-of-preparations-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-495656-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चुनाव आयोग आज देगा तैयारियां का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चुनाव आयोग आज देगा तैयारियां का ब्योरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ मत प्रतिशत बढ़ाना चुनाव आयोग का लक्ष्य है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल दोपहर तीन बजे मीडिया से रूबरू होंगे और आयोग की ओर से निष्पक्ष तौर पर चुनाव कराने को लेकर की गई तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें मृतक मतदाताओं का नाम हटाने के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने पर काम चल रहा है। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए युवा मतदाताओं को उपहार दिए गए थे।
अभी हाल ही में चुनावों की घोषणा होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसमें हरियाणा निर्वाचन अधिकारी की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 में 817 मतदान केंद्रों में वृद्धि की गई है। अब 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 7 हजार शहरी और 13 हजार ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हजार मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 2 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें एक करोड़ पुरुष और 95 लाख महिलाएं, 459 ट्रांसजेंडर और 1.50 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।