फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election commission strict instructions for cm badal photo on prtc buses

PRTC की बसों पर बादल की फोटो पर चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

Tue, 10 Jan 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
election commission strict instructions for cm badal photo on prtc buses
पीआरटीसी बसें पंजाब
पीआरटीसी की बसों पर सीएम बादल की फोटो को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने फोटो हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं,  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नशे की बिक्री और तस्करी पर सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन


नशे के इस्तेमाल के खिलाफ दाखिल एडवोकेट नवकीरण सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चुनाव आयोग से कहा है कि पंजाब के आगामी चुनाव में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में 4 जनवरी से लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन शुरु हो गया है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने जहां घरों, सड़कों, सरकारी और गैरसरकारी इमारतों पर लगाए गए पार्टियों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीआरटीसी की बसों पर लगी सीएम की फोटो और ‘राज नहीं सेवा’ जैसे नारों के पोस्टर हटाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

election commission strict instructions for cm badal photo on prtc buses
पीआरटीसी बसें पंजाब
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीईओ वीके सिंह ने बताया कि पीआरटीसी से आदेश जारी किए जा चुके हैं और काफी बसों से पोस्टर हटाए भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बसों पर अभी पोस्टर लगे हैं, जिन्हें जल्दी ही हटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता की अवधि के दौरान प्रदेश सरकार की वेबसाइटों से भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोटो हटा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य भर में गत 4 जनवरी से ही राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि हटाने का काम शुरू हो चुका है। इस संबंध में उन्होंने जिलेवार ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने जिला स्तर पर चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों की मदद से रविवार तक सार्वजनिक संपत्ति पर लगाए गए 97250 पोस्टर, बैनर, होर्डिंग व दीवारों पर लिखे नारे हटवा दिए हैं

जबकि इसी अवधि के दौरान निजी संपत्तियों पर लगाए गए 64051 पोस्टर, बैनर, होर्डिंग व दीवारों पर लिखे नारे हटवाए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान लुधियाना जिले में 3298 केस दर्ज किए गए जबकि संगरुर व बठिंडा में भी एक-एक केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed