फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission released price list of food and drink items during Lok Sabha elections 2024

फिजूलखर्च पर लगेगी लगाम: चुनाव आयोग ने जारी की रेट लिस्ट, 15 का समोसा व 60 की सिंपल रोटी थाली

Wed, 13 Mar 2024 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार छोले-भटूरे प्रति प्लेट 40 रुपये, पराठा प्रति पीस 30, पनीर पकौड़ा प्रति पीस 20, पकौड़े प्रति किलोग्राम 175, गुलाब जामुन प्रति किलोग्राम 150, चने के साथ समोचा 25, चाय 15, चिकन प्रति किलोग्राम 250, मटन 500 रुपये किलोग्राम तय किया गया है। 

विज्ञापन
Election Commission released price list of food and drink items during Lok Sabha elections 2024
चुनाव आयोग ने जारी की रेट लिस्ट - फोटो : Demo

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रत्याक्षियों, राजनीतिक दलों व अधिकारियों के खर्च पर शिकंजा कसते हुए निर्वाचन आयोग ने खाने-पीने की वस्तुओं की रेट लिस्ट जारी कर दी है, ताकि फिजूलखर्ची को रोका जा सके। 
विज्ञापन


रेट लिस्ट के अनुसार 15 का समोसा और 60 रुपये सिंपल रोटी थाली के लिए तय किए गए हैं। मार्केट रेट को ध्यान में रखते हुए ही आयोग ने ये न्यूनतम रेट तय किए हैं, जिस पर सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अलग से जीएसटी भी लगेगा।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार छोले-भटूरे प्रति प्लेट 40 रुपये, पराठा प्रति पीस 30, पनीर पकौड़ा प्रति पीस 20, पकौड़े प्रति किलोग्राम 175, गुलाब जामुन प्रति किलोग्राम 150, चने के साथ समोचा 25, चाय 15, चिकन प्रति किलोग्राम 250, मटन 500 रुपये किलोग्राम, सैंडविच प्रति पीस 15, जलेबी प्रति किलोग्राम 75, कचोरी प्रति पीस 15, बर्फी प्रति किलोग्राम 300, ब्रेड पकौड़ा 15 और बेसन बर्फी का रेट 220 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी कमरे के लिए 3 हजार तय 
इसके अलावा डबल बेड डीलक्स एयर कंडीशनर (एसी) कमरे के लिए 3 हजार रुपये तय किए गए हैं। डबल बेड एसी कमरे के लिए 2 हजार निर्धारित किए गए हैं। इस श्रेणी में बिना एसी कमरे का किराया 1200, जबकि सिंगल बेड एसी कमरे का किराया 1250 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा वाहनों को चुनाव प्रचार में शामिल करने के लिए भी आयोग की तरफ से रेट तय किए गए हैं। 

आठ घंटे के समय के लिए एक हजार सीसी तक साधारण टैक्सी का किराया 1400 रुपये तय किया गया है, जिसमें रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रति व्यक्ति रात्रि विश्राम शुल्क 200 रुपये अलग से तय किया गया है। इसी तरह इनोवा क्रिस्टा के टॉप मॉडल के चार्जेस 3 हजार रुपये व अन्य गाड़ियों जैसे टाटा सफारी, डस्टर व महिंद्रा एक्सयूवी के लिए ये 2500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।


201 खर्चों पर नजर रखेगी कमेटी 
निर्वाचन विभाग की तरफ से गठित कमेटी इन खर्चों पर नजर रखेगी। करीब 201 कुल खर्चों की लिस्ट जारी की गई है, जिनके लिए ये रेट तय किए गए हैं। इसके अलावा इस संबंध में टीमें भी गठित की जा रही हैं। प्रत्याशियों की तरफ से पूरा खर्च का ब्योरा निर्वाचन आयोग को देना होगा, जिसमें सभी तरह की जानकारी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed