{"_id":"36078037532885ec2e3a0dc94555ab3d","slug":"election-campaigning-of-congress-mp-rajbabbar-against-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पास बागियों की फौज: राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पास बागियों की फौज: राज
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया के समर्थन में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता एवं आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर ने रोड शो किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
युवाओं में उनसे हाथ मिलाने को लेकर होड़ लगी रही। धक्का-मुक्की के बीच कुछ को कामयाबी मिली तो कुछ मायूस हुए। राजबब्बर ने कहा कि मोदी की कोई लहर नहीं है। यह सब झूठ है जिसे मानना है वह मान लें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दागी-बागी और अवसरवादियों की फौज है, जो कभी भी दगा दे सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर हेलीकॉप्टर से शुक्रवार दोपहर कंगनपुर रोड सिरसा पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से रोड शो शुरू हुआ।
विज्ञापन
अभिनेता राज बब्बर खुली गाड़ी में सवार थे, उनके साथ नवीन केडिया भी थे। रोड शो बेगू रोड, काठमंडी, भादरा बाजार, घंटाघर चौक, सुरतगढ़िया बाजार, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार होता हुआ कांग्रेस भवन पहुंचा। बाजारों में रास्ते में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर व मालाएं पहनाकर राज बब्बर का स्वागत किया।
इसके बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर सभी वर्गों को खुशहाल बनाया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया ने कहा कि किसी पार्टी के पास मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी नहीं हैं तो कोई लोगों को मुंगेरी लाल के सपने दिखा रहा है। करीब 50 मिनट तक राज बब्बर का रोड शो हुआ।