फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election campaign of BJP and AAP started

Chandigarh News: भाजपा व आप का चुनाव अभियान शुरू

Thu, 25 Jul 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Election campaign of BJP and AAP started
आप 26 से शुरू करेगी रैलियां, भाजपा का प्रवास कार्यक्रम 28 से
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दलों ने अपने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जिलों में प्रवास कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसके अलावा भाजपा के एससी नेता भी प्रदेश में प्रवास करेंगे। इनकी भी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी 26 जुलाई से हर दो विधानसभा क्षेत्रों में एक रैली करने जा रही है। पार्टी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इन रैलियों में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, सांसद संजय सिंह विशेष तौर पर पहुंचेंगे और पार्टी को मजबूती देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि वह 28 जुलाई से हर जिले में प्रवास कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान सभी विधानसभा हलकों में जिला प्रवास कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो अगस्त से जिला प्रवास कार्यक्रम शुरू होंगे। आधे विधानसभा क्षेत्रों को मोहन लाल बड़ौली कवर करेंगे, जबकि आधे विधानसभा क्षेत्रों में सीएम नायब सिंह जाएंगे। बड़ौली ने बताया कि सभी मंत्रियों, विधायकों व नेताओं के भी जिला प्रवास कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। वह भी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और लोगों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन


दलितों को साधने के लिए भाजपा के एससी नेताओं की भी ड्यूटी लगी
दलित वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा भी सक्रिय हो गया है। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में एससी मोर्चा के नेताओं के प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम तय किए गए। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं की प्रवास में ड्यूटी लगाई। सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि पानीपत-फरीदाबाद में सांसद कृष्ण पंवार, हिसार-पलवल में बनवारी लाल, करनाल-भिवानी में बिशम्बर वाल्मीकि, गुरुग्राम- फतेहाबाद और रोहतक में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, झज्जर-महेंद्रगढ़-रेवाडी में भाजपा नेता अशोक तंवर, कैथल-पंचकूला-कुरुक्षेत्र में भाजपा नेता बंतो कटारिया, यमुनानगर-अंबाला में रामअवतार वाल्मीकि, सोनीपत में अमरनाथ सौदा, सिरसा में मक्खन सिंह, चरखी दादरी-नूंह में रतिया के पूर्व विधायक डॉ. रविंदर बलियाला तथा जींद में अशोक कटारिया प्रवास करेंगे और दलित वर्ग से संवाद करेंगे और कांग्रेस के राज में हुए दलितों के शोषण के बारे में याद दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मान, सुनीता, संजय सिंह रैली को करेंगी संबोधित
आम आदमी पार्टी अगले 15 दिन में 45 रैलियां करेगी। हर दो विधानसभा क्षेत्र पर एक रैली आयोजित की जाएगी। इन रैलियों को पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और सांसद संजय सिंह संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसका शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसकी शुरुआत भगवंत मान 26 जुलाई से करेंगे। इस दौरान वह हिसार के बरवाला और सिरसा के डबवाली में रैली करेंगे। 27 जुलाई को सुनीता केजरीवाल अंबाला के साढौरा और कुरुक्षेत्र के पेहवा की रैलियों में जाएंगी। 28 जुलाई को वह रोहतक के महम विधानसभा क्षेत्र और भिवानी में रैलियां करेंगी। यह रैलियां 15 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed