फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman duped of Rs 95 lakhs through digital arrest

Chandigarh News: डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से 95 लाख ठगे

Sun, 09 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman duped of Rs 95 lakhs through digital arrest
चंडीगढ़। सीबीआई और आरबीआई का निदेशक बनकर एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 95 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपियों ने महिला से बताया कि उसके पति को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम थाने ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-47सी की रहने वाली 50 साल की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पति को सीबीआई ने गिरफ्तार कर रखा है। आरोपी ने कहा कि उनके पति का आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ा है। इससे डरकर महिला उनकी बातों में आ गई। इसके बाद एक शातिर ने सीबीआई निदेशक और दूसरे ने आरबीआई निदेशक बनकर महिला से बात की और कहा कि आपको डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद शातिरों ने उसके पति को केस से निकालने के एवज में पैसों की मांग की। शातिरों ने बड़ी ही चालाकी से महिला से 95 लाख रुपये अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। यह रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। जब महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो चंडीगढ़ साइबर क्राइम थाने मेंं शिकायत दी। महिला ने रिटायरमेंट बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed