{"_id":"68cdc507a19c4696790f5fd9","slug":"elderly-people-will-get-treatment-at-home-with-just-one-call-chandigarh-news-c-16-pkl1049-823622-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक कॉल पर बुजुर्गों को घर पर मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक कॉल पर बुजुर्गों को घर पर मिलेगा इलाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। वरिष्ठ नागरिक या उनके परिजन जीएमएसएच-16 हेल्पलाइन 0172-2782457 या 0172-2752043 पर कॉल कर घर-घर चिकित्सा सेवा एंबुलेंस के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। कॉल रिसीवर पात्रता की पुष्टि कर अनुरोध का विवरण दर्ज करेगा और टीम के दौरे का संभावित समय बताएगा। इसके पश्चात स्वास्थ्य टीम मरीज के घर पर आकर सहायक प्रदान करेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक 112 पर कॉल कर सकते हैं, जो सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध है।
प्रशासक गुलाब चंद्र कटारिया ने 17 सितंबर को 80 वर्ष से अधिक आयु के या बिस्तर पर पड़े/कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित एंबुलेंस और चिकित्सकीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस विशेष पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है ताकि उन्हें समय पर चिकित्सकीय सहायता, सुविधा और सम्मान उनके जीवन के उत्तरार्ध में मिल सके।