{"_id":"5ea082f88ebc3e902744fe32","slug":"elderly-of-batala-died-during-treatment-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में इलाज के दौरान बटाला के बुजुर्ग की मौत, कोरोना टेस्ट को सैंपल भेजा, परिवार क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में इलाज के दौरान बटाला के बुजुर्ग की मौत, कोरोना टेस्ट को सैंपल भेजा, परिवार क्वारंटीन
Wed, 22 Apr 2020 11:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला के स्थानीय काहनूवान रोड पर रहने वाले एक 60 साल के बुजुर्ग की हालत बिगड़ने के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। बुधवार को बुजुर्ग की उपचार के दौरान अमृतसर में ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट न आने तक पारिवारिक सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इस संबंध में बटाला के सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि मंगलवार को उनके पास काहनूवान रोड का रहने वाला एक बुजुर्ग आया था। उक्त बुजुर्ग की हालत देखकर लगा रहा था कि वह निमोनिया का मरीज है।
विज्ञापन
कुछ लक्षणों को देखते हुए उसका बटाला के सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया मगर टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। इसके बाद बुजुर्ग की हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया था लेकिन बुधवार को उसकी अमृतसर में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद बुजुर्ग का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं फिलहाल बुजुर्ग के परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन