फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elante removed kiosk, now summons sent to food court

एलांते ने हटाए कियोस्क, अब फूड कोर्ट को भेजा गया समन

Thu, 01 Sep 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Elante removed kiosk, now summons sent to food court
चंडीगढ़। एलांते मॉल में बिना मंजूरी करीब 19 कियोस्क चल रहे हैं। इस उल्लंघन पर एसडीएम (पूर्व) की तरफ से बीते शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को मॉल प्रबंधक एसडीएम के समक्ष पेश हुए और कहा कि बाकी उल्लंघन को हटा दिया है लेकिन फूड कोर्ट उनकी नहीं सुनता। ऐसे में अब एसडीएम ने फूड कोर्ट को समन भेजा है।
विज्ञापन

एसडीएम (पूर्व) नीतिश सिंगला ने बताया कि एलांते मॉल को बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन की शिकायत पर नोटिस भेजा गया था और व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुधवार को समन किया गया था। बुधवार को प्रबंधकों ने उनके सामने अपनी बात रखी है। कहा है कि उनके अंतर्गत जितने उल्लंघन आते थे, उन्हें हटा लिया गया है लेकिन ज्यादातर उल्लंघन फूड कोर्ट में है। एसडीएम ने बताया कि एलांते प्रबंधकों के अनुसार, फूड कोर्ट उनकी बात नहीं सुनता। फूड कोर्ट के साथ उनका अनुबंध भी खत्म हो गया है। अदालत में भी कोई मामला चल रहा है। एलांते प्रबंधकों ने कहा है कि उन्हें कोई समस्या नहीं है अगर फूड कोर्ट को सील भी कर दिया जाए इसलिए अब फूड कोर्ट को अलग से समन किया गया है। समन में तुरंत उल्लंघन हटाने को कहा गया है। नीतिश सिंगला ने कहा कि अगर फूड कोर्ट की तरफ से तय समय में उल्लंघन नहीं हटाया जाता तो वह नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed