{"_id":"64e61429d5f946ffbb07a978","slug":"eight-projects-approved-for-haryana-chandigarh-news-c-16-pkl1010-221232-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा के लिए आठ परियोजनाएं मंजूर, 461 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा के लिए आठ परियोजनाएं मंजूर, 461 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की बैठक में चार राजमार्गों के मजबूतीकरण तथा दो नए फ्लाईओवर व दो रेलवे ओवर ब्रिज मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की बैठक में हरियाणा को आठ नई परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं पर कुल 461.116 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आठ परियोजनाओं में चार बड़े राजमार्गों का मजबूतीकरण, दो नए फ्लाईओवर और 2 नए रेलवे ओवर ब्रिज शामिल हैं। बैठक में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में विकास का पहिया और तेज गति से घूमेगा। प्रदेश सरकार राज्य के लोगों की सुविधा के लिए आवश्यकता के अनुसार सड़क मार्ग को चौड़ा और मजबूत कर रही है, जहां पर फ्लाईओवर या रेलवे ओवरब्रिज की जरूरत महसूस होगी, वहां पर प्राथमिकता से बनाए जाएंगे। नई परियोजनाओं की मंजूरी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
ये परियोजनाएं हुईं मंजूर
-महम से कलानौर व बेरी गांव तक होगा सड़क का निर्माण, इस पर 51.62 करोड़ खर्च होंगे।
-झज्जर से कोसली रोड के मजबूतीकरण पर 60.89 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
-मेवात-पलवल रोड के सुधारीकरण पर 137.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-रोहतक-खरखौदा-दिल्ली बॉर्डर रोड के मजबूतीकरण पर 19.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-रोहतक में ओल्ड एनएच-71ए पर सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर बनेगा। इस पर 65.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-पानीपत-सफीदों-जींद-भिवानी रोड पर कैरियर लाइन्ड चैनल के साथ बनेगा फ्लाईओवर। इस पर 26.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-पानीपत में जींद-पानीपत रेलवे सेक्शन पर 73.24 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज बनेगा।
-पानीपत जीटी रोड से डाहर की ओर भी एक नया फ्लाईओवर बनेगा।