फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight policemen suspended in Firozpur News

Punjab News: एसएसपी ने नाकों का किया औचक निरीक्षण तो गायब मिले आठ पुलिसकर्मी, सभी को किया निलंबित

Mon, 10 Apr 2023 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 05:51 PM IST
सार

फिरोजपुर में एसएसपी ने ड्यूटी पर कोताही बरतने के आरोप में आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। अब नाकों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। अधिकारी प्रत्येक नाके पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। गैर हाजिर मिलने वाले कर्मियों पर एक्शन लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Eight policemen suspended in Firozpur News
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में ड्यूटी पर लापरवाही पुलिसवालों को भारी पड़ गई। विभिन्न पुलिस नाकों पर एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया तो कई पुलिसकर्मी गायब मिले। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने ड्यूटी पर कोताही बरतने के आरोप में आठ पुलिस मुलाजिमों को तुरंत निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपराधिक गतिविधियां बढ़ने के कारण क्षेत्र में चार पक्के नाके लगे हैं। जलालाबाद हलके के गांव माहमूजोइया टोल प्लाजा में पुलिस नाके पर एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने जांच की, यहां पर सात पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले। इसी तरह जलालाबाद के शहीद ऊधम सिंह चौक पर भी एक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिला।
विज्ञापन


एसएसपी ने ड्यूटी पर कोताही बरतने के आरोप में आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। अब नाकों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। अधिकारी प्रत्येक नाके पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। गैर हाजिर मिलने वाले कर्मियों पर एक्शन लिया जा रहा है। कई बार रात के नाके पर पुलिस मुलाजिम गायब रहते हैं। नाके से मुलाजिमों के गायब होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। यही वजह है कि एसएसपी ने रात को औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed