फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight more cadets of Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute selected for NDA

Chandigarh News: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ और कैडेट्स का एनडीए के लिए चयन

Fri, 19 Jul 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Eight more cadets of Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute selected for NDA
चंडीगढ़। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट मोहाली के आठ और पूर्व कैडेटों का इस महीने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य सेवा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयन हुआ है। इनमें से कैडेट नवजोत सिंह गिल ने अखिल भारतीय मेरिट में 11वीं रैंक प्राप्त की है।इन कैडेट्स को सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए एनडीए में शामिल होने पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन 8 कैडेट्स में नवजोत सिंह गिल, विवान सूदन, करनवीर सिंह गिल, प्रत्यूष सिंह बेदी, मनकर्ण सिंह ढिल्लों, अनमोल बांका, प्रणव ठाकुर और अक्किरेड्डी साई वेदांश शामिल हैं। इस संस्था की स्थापना से अब तक कुल 237 कैडेट विभिन्न सेवाओं की प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संस्था के 160 पूर्व कैडेट रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में नियुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि 56.64 % चयन दर के साथ यह संस्था देश में अपनी तरह की सबसे सफल संस्था है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed