फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight including Bala's son-in-law arrested, drug smugglers fled from the colony

Chandigarh News: बाला के दामाद समेत आठ काबू, नशा तस्कर कॉलोनी छोड़कर भागे

Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight including Bala's son-in-law arrested, drug smugglers fled from the colony
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सेक्टर-38 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी से चार दिनों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 36 को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया जबकि मंगलवार को पकड़े गए 8 आरोपियों बुधवार को पेश किया जाएगा। इनमें ड्रग तस्कर बाला का दामाद भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को 6, रविवार को 17, सोमवार को 13 और मंगलवार को 8 आरोपियों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के चलते कई ड्रग तस्कर कॉलोनी छोड़कर फरार हो चुके हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी बाहरी इलाकों के रहने वाले हैं। बाहरी लोग सेक्टर-38 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आकर नशा खरीदते हैं इसलिए सबसे पहले नशे की डिमांड को खत्म करना है। इससे नशा तस्कर नशा बेचना बंद कर देंगे।
विज्ञापन





सुबह 5:30 बजे मारा छापा
मंगलवार तड़के सुबह 5:30 बजे पुलिस ने सेक्टर-38 ए की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में छापा मारा। नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं। एक टीम सुबह तड़के कार्रवाई करती है। दूसरी टीम दिन में सक्रिय रहती है। तीसरी टीम रात 12 बजे के बाद इलाके में पेट्रोलिंग करती है। कोई भी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति कॉलोनी में आता है तो उससे पूछताछ की जाती है और संदेह होने पर प्रिवेंटिव एक्शन लिया जाता है।
विज्ञापन

हमारी प्राथमिकता नशे को खत्म करना है। जो लोग नशा लेने कॉलोनी में बाहर से आते हैं, सबसे पहले उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। इस तरह जब डिमांड खत्म होगी तो सप्लाई भी अपने आप रुक जाएगी। -रामदयाल, सेक्टर 39 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed