फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight committees formed to study the budget.

Chandigarh News: बजट के अध्ययन के लिए आठ कमेटियां गठित

Sat, 24 Feb 2024 08:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
Eight committees formed to study the budget.
कमेटी बजट की समीक्षा करेगी और आवंटित बजट को लेकर कर सकती हैं सिफारिश
विज्ञापन

सोमवार को पेश करनी होगी रिपोर्ट
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में पेश बजट के अध्ययन व समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायकों की आठ कमेटियों का गठन किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह कमेटियां विभागों को आवंटित बजट का अध्ययन करेंगी और अपनी रिपोर्ट सोमवार को बजट सत्र में पेश करेंगी। कमेटियों की सिफारिश पर मुख्यमंत्री आवंटित बजट में संशोधन कर सकते हैं। विधायक सीमा त्रिखा को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला व पर्यटन की कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह कमेटी स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, विरासत एवं हैरिटेज, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के लिए निर्धारित बजट व योजनाओं का अध्ययन करेगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें), परिवहन, नागर विमानन, पब्लिक रिलेशन, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, उर्जा, उद्योग एवं वाणिज्य, एमएसएमई, सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी आधारभूत संरचना विकास की कमेटी का चेयरमैन कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी को बनाया गया है। नगर एवं ग्राम आयोजन, शहरी संपदा, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों की क्षेत्रीय विकास एवं स्थानीय स्व शासन कमेटी का चेयरमैन पानीपत सिटी विधायक प्रमोद विज को बनाया है। खाद्य एवं सहकारी क्षेत्र की कमेटी का चेयरमैन जजपा विधायक ईश्वर सिंह को बनाया गया है। यह कमेटी सहकारिता, खाद्य एवं आपूर्ति, सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण मामले व सेवा विभाग के लिए आवंटित किए बजट और नई योजनाओं पर अध्ययन करेगी। लोक प्रशासन व शासन पर बनाई कमेटी का नेतृत्व पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर विधायक गीता भुक्कल करेंगी। यह कमेटी विधानसभा, राज्यपाल व मंत्री परिषद, सामान्य प्रशासन, निर्वाचन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, अग्निशमन सेवाएं तथा आबकारी एवं कराधान विभाग को खंगालेगी। गृह (गृह रक्षी व नागरिक सुरक्षा), जेल, न्यायिक प्रशासन से जुड़ी कमेटी का चेयरमैन डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा को बनाया है। वित्त की स्थाई समिति के चेयरमैन अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल होंगे। कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, खनन एवं भूविज्ञान तथा पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी विभागों के लिए बनी कमेटी के चेयरमैन विधायक घनश्याम दास अरोड़ा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed