फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight artists will get Lalit Kala Akademi Award

आठ कलाकारों को मिलेगा ललित कला अकादमी अवॉर्ड

Thu, 07 Apr 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Eight artists will get Lalit Kala Akademi Award
चंडीगढ़। पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से करवाई जा रही वार्षिक कला प्रदर्शनी 2022 में अकादमी अवॉर्ड विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों वीर मुंशी और अतुल भोला की दो सदस्यीय ज्यूरी ने आठ कलाकारों को पंजाब ललित कला अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

अकादमी को पेशेवर और विद्यार्थी श्रेणियों में कुल 351 कलाकृतियां प्राप्त हुईं। पेशेवर श्रेणी में प्राप्त 194 कलाकृतियों में 39 कलाकृतियां प्रदर्शनी में शामिल करने के लिए चुनी गईं और इनमें तीन कलाकृतियों को 50 हजार रुपये प्रति कलाकृति अवॉर्ड के रूप में देने की घोषणा की गई। इसी प्रकार विद्यार्थियों की श्रेणी में प्राप्त हुई 157 कलाकृतियों में 42 कलाकृतियों का प्रदर्शन में शामिल करने के लिए चयन किया गया। इनमें से पांच कलाकृतियों को 25 हजार रुपये प्रति कलाकृति अवॉर्ड के रूप में देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कलाकारों की ओर से अलग अलग माध्यमों में कलाकृतियों को जमा करवाया गया। इनमें चित्रकारी, शिल्पकारी, छापा चित्रकारी (ग्राफिक/प्रिंट मेकिंग), फोटोग्राफी, चित्रकारी (ड्राइंग), कई प्रकार माध्यमों को मिलाकर रची जानेवाली कला (मिक्स मीडिया), शिल्पकारी और अन्य माध्यमों की मदद से संजोयी और स्थापित की विलक्षण कलाकृति व अन्य संबंधित अनुशासन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ललित कला अकादमी युवा और पेशेवर कलाकारों को उत्साहित करने के लिए और उनकी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर साल यह आयोजन करती है। इसके साथ बेहतर धनराशि सहित चुने गए कलाकारों को अकादमी अवॉर्ड देकर उनका मान सम्मान करती है।
पेशेवर श्रेणी में इन कलाकारों को मिला सम्मान
पेशेवर श्रेणी में गुरजीत सिंह को उनकी ओर से रचे बिना शीर्षक के सॉफ्ट स्कल्पचर के लिए, राहुल धीमान को मिक्स मीडिया कलाकृति ट्रैवलिंग चैप्टर्स के लिए और सोनम जैन को टैराकोटा माध्यम में रची गई कलाकृति ब्लाइंड विटनेस के लिए 50 हजार रुपये प्रति कलाकार के हिसाब से अवॉर्ड देने के लिए चयन किया गया।
विद्यार्थी श्रेणी में इन कलाकारों को मिला अवॉर्ड
विद्यार्थी श्रेणी में पांच कलाकारों जिसमें जशनदीप कौर को इंस्टा लेशन द लेयर्स के लिए, नीरज को शिल्प कला माध्यम में रची कलाकृति उखली में सिर होना, पीयूष गुप्ता को मिक्स मीडिया कलाकृति मैमरिज, सुयिआम चोइल को चित्रकला में काम जॅम के लिए और साक्षी शर्मा को मिक्स मीडिया में बिना शीर्षक काम के लिए 25 हजार प्रति कलाकार के हिसाब से अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है।
चंडीगढ़ सहित पंजाब में दिखाई जाएंगी कलाकृतियां
इन चुने हुए कलाकृतियों के साथ साथ अकादमी इस क्षेत्र के वरिष्ठ और स्थापित कलाकारों को अपनी कलाकृतियों को इस प्रदर्शनी में शामिल करने के लिए निमंत्रण देगी ताकि यह प्रदर्शनी इस क्षेत्र में पिछले समय में रची गई कला का प्रतिनिधित्व कर सके। चंडीगढ़ के साथ साथ इस प्रदर्शनी की कलाकृतियों को पंजाब के शहरों में दिखाया जाएगी।

कोटस...
आठ कलाकारों को पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से अवॉर्ड देने की घोषणा हुई। इन विजेता कलाकारों को पुरस्कार कब प्रदान किया जाएगा इसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
-दीवान माना, अध्यक्ष, पंजाब ललित कला अकादमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed