फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Effect of western disturbance reduced, heat will bother from today

Chandigarh News: कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से सताएगी गर्मी

Sun, 12 May 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Effect of western disturbance reduced, heat will bother from today
चंडीगढ़। शहर के मौसम में आए बदलाव से मिली मामूली राहत भी अब खत्म हो गई है। अब लोगों को गर्मी सताएगी। शनिवार को भी शहर में तेज धूप निकली रही। अगले दो दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।मौसम केंद्र के अनुसार, चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया था। हालांकि अब इसका असर कम हो गया है। शुक्रवार को शहर में तेज हवाएं चली थीं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई थी। शनिवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। बता दे कि शहर में 1 मार्च से लेकर शनिवार शाम 5:30 बजे तक 54.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
12 मई - 39 - 26
13 मई - 40 - 25
14 मई - 40 - 24
15 मई - 41 - 25
16 मई - 41 - 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed