फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Effect of VAT increase: Large transporters of Punjab loaded oil from Chandigarh, Himachal and Jammu

वैट बढ़ने का असर: पंजाब के बड़े ट्रांसपोर्टर चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू से भरा रहे तेल

Sat, 21 Sep 2024 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Effect of VAT increase: Large transporters of Punjab loaded oil from Chandigarh, Himachal and Jammu
-फसले से 70 हजार लीटर तक डीजल की खपत पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

-545 करोड़ अतिरिक्त आने की संभावना थी, उल्टा नुकसान हो रहा
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाए जाने का सीधा असर तेल की बिक्री पर पड़ना शुरू हो गया है। तेल की बिक्री से सरकार ने अपने राजस्व कोष में 545 करोड़ अतिरिक्त आने की संभावना व्यक्ति की थी, लेकिन इस असर अब सीधा बिक्री पर पड़ने लगा है। पंजाब के बड़े ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश और जम्मू के इलाकों से बड़ी मात्रा में डीजल स्टॉक करना शुरू कर दिया है।
इसका सीधा असर प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों की सेल पर पड़ रहा है। अन्य राज्यों से लगते प्रदेश के सरहदी इलाके जैसे पटियाला, मोहाली, रोपड़, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और श्रीआनंदपुर साहिब व अन्य जिलों के ट्रांसपोर्टरों ने पड़ोसी राज्य हिमाचल, जम्मू और चंडीगढ़ के पंपों से डीजल भराना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के इंडस्टि्रयल एरिया स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि पंजाब से जितनी भी ट्रांसपोर्ट गाड़ियां अब माल लेकर आती हैं। वह बड़ी मात्रा में डीजल भराकर जाती हैं। हर फेरे में ट्रक और ट्रांसपोर्टरों ने चंडीगढ़ से तेल भराना शुरू कर दिया है, यहां तक कि हिमाचल और जम्मू में भी उनके पेट्रोल पंप हैं, वहां भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में पंजाब सरकार ने पेट्रोल पर 61 और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाया था। डीजल पर 92 पैसे तक वैट और सरचार्ज बढ़ाए जाने सहित कीमतों में चार से पांच रुपये तक का फर्क पड़ा है। ऐसे में डीजल युक्त ट्रांसपोर्ट वाहनों के संचालकों को हर महीने हजारों लीटर तेल भराने पर बड़ी संख्या में महंगा पड़ना शुरू हो गया है, इसी वजह से ट्रांसपोर्टर पंजाब के पड़ोसी राज्यों से अब थोक में अपनी डीजल की खपत को पूरा कर रहे हैं। पंजाब के वैट बढ़ाए जाने का लाभ कहीं न कहीं चंडीगढ़, हिमालच और जम्मू के पंप मालिकों को भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की कालाबाजारी की आशंका
वैट बढ़ने से तेल की कीमतों में इजाफा होने का सीधा असर प्रदेश के सेल पर देखने को मिलेगा। प्रदेश में 70 हजार लीटर तक की खपत घटने की उम्मीद है। पंजाब के पंप मालिकों की मानें तो इसका सर्वाधिक असर पड़ोसी राज्यों से सटे जिलों में देखने को मिलेगा, यहां तक की डीजल की कालाबाजारी भी होगी। इससे सरकार के राजस्व को सीधे तौर पर नुकसान होगा।

21 सितंबर को चंडीगढ़ व पड़ोसी राज्याें में डीजल के दाम
प्रदेश- डीजल के दाम प्रति लीटर (रुपये में)
चंडीगढ़- 82.4
पंजाब- 88.4
हिमाचल- 86.12
पंजाब में प्रमुख शहरों में शनिवार को डीजल के दाम
जिला- डीजल के दाम प्रति लीटर (रुपये में)
अमृतसर- 88.04
बरनाला- 87.61
बठिंडा- 87.25
फरीदकोट- 87.76
फतेहगढ़ साहिब- 87.76
फाजिल्का- 87.72
फिरोजपुर- 88.1
गुरदासपुर- 88.05
होशियारपुर- 87.58
जालंधर- 87.33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article