फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Bilas Sharma (education minister) abused to Pandit Jawaharlal Nehru

शिक्षा मंत्री ने नेहरू के बारे में ये क्या बोल दिया?

Mon, 23 Feb 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 23 Feb 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Ram Bilas Sharma (education minister) abused to Pandit Jawaharlal Nehru

एमडीयू में लोक उत्सव फागण मेला का उद्घाटन करने आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को ‘गाली’ दे दी, लेकिन बाद में बवाल की आशंका के चलते उन्होंने इस पर खेद जताया।

विज्ञापन


शर्मा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने अपने भाषण में हरियाणा के राजकवि और ख्यातनाम सांगी पंडित लख्मी चंद की मौत और नेहरू की मौत की तुलना करते हुए आपत्तिजनक बात कही।
विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक स्थित एमडीयू में लोक महोत्सव फागण मेला का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण के दौरान नेहरू को दी 'गाली'

Ram Bilas Sharma (education minister) abused to Pandit Jawaharlal Nehru

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा जब भाषण देने माइक पर आए तो लोक कवि लख्मीचंद की कविता पढ़ते हुए उनकी तारीफ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब नेहरू जी की मृत्यु हुई तब हरियाणा से भी लोग दिल्ली गए थे।

बस में जब लोग नेहरू की मृत्यु की बात कर रहे थे, तब एक हरियाणवीं ने कहा कि लख्मी नहीं रहे तो ‘...नेहरू क्या है ?’ इसके आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की भाषा और बोली नहीं उनकी भावनाओं को देखा जाना चाहिए।

हालांकि हंगामे की आशंका देखते हुए बाद में उन्होंने खेद जता दिया। उन्होंने कहा कि मेरी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। मैं तो हरियाणवीं भाषा बोलता ही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed