फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Minister said Telugu is not second language in Haryana

तेलगू को दूसरी भाषा की सूचना पर विराम, शिक्षा मंत्री बोले- ये बंसीलाल के समय में थी, अब पंजाबी है

Tue, 24 Dec 2019 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Education Minister said Telugu is not second language in Haryana
शिक्षा मंत्री ने तेलगू को दूसरी भाषा का दर्जा देने की सूचनाओं पर लगाया विराम।

हरियाणा में तेलगू भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा होने की सूचना पर विराम लग गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। तेलगू को दूसरी भाषा का दर्जा मिलने के मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो पूर्व सीएम चौधरी बंसी लाल ही दे सकते हैं। क्योंकि ये उनके टाइम में ही थी। अब तो पंजाबी भाषा है। 

विज्ञापन


स्कूलों में भी पंजाबी भाषा पढ़ाई जा रही है। तेलगू को लेकर कोई विचार नहीं है। बहुत समय से पंजाबी भाषा यहां चल रही है। शिक्षा मंत्री सोमवार को करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। बता दें कि कुछ दिनों से हरियाणा में तेलगू भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा मिलने की सूचना चल रही थी। इसको लेकर सिख समुदाय में रोष था। यहां तक की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इसके विरोध में उतरी हैं। बैठक कर इस मुद्दे पर एतराज जताया गया। 
विज्ञापन


चार माह का लक्ष्य: नए सत्र से पहले स्कूलों के सुधरेंगे हालात
नए सत्र से पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के हालात सुधरेंगे। इसके लिए सरकार ने चार माह का लक्ष्य रखा है। चार माह यानी अप्रैल में नए सत्र शुरू होने तक स्कूलों की चहारदीवारी, शौचालय, बेंच व अन्य खामियों को दूर किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब आने वाले समय में स्कूलों के हालात खराब नहीं रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी स्कूल का नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन: शिक्षा मंत्री 
शिक्षा मंत्री कंवरपाल बोले- मैं मानता हूं हमारे कई स्कूलों में खामियां हैं। लेकिन अब इनके हालात सुधारे जाएंगे। इसको लेकर हमने प्लानिंग की है और चार माह में सुधार करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल न भरने के कारण अब स्कूलों के कनेक्शन नहीं कटेंगे। इसको लेकर भी सरकार ने व्यवस्था की है। बता दें कि गत दिनों करनाल के प्रेम नगर में बिजली निगम ने स्कूल का बिल पेंडिंग होने के कारण कनेक्शन काटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed