फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department honored 21 teachers for better work in education

शिक्षा में बेहतर काम के लिए 21 शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित

Tue, 06 Sep 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Education Department honored 21 teachers for better work in education
टैगोर थिएटर में एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से ​शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देत - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शिक्षक दिवस पर सोमवार को टैगोर थिएटर में शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के दस शिक्षकों और प्रिसिंपल को शिक्षा विभाग ने स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं, ग्यारह शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। शिक्षकों को यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर की ओर से सम्मानित किया गया। पहली बार शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्टेट अवार्ड में सर्टिफिकेट के साथ 21 हजार रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति सम्मान में शिक्षकों को सर्टिफिकेट के साथ 5100 रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि मातृ देवो भव:, पितृ देवो भव:, गुरु देवो भव: अर्थात माता-पिता के साथ गुरुओं को देवताओं के समान माना गया है। गुरु बच्चे को अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर जाता है और जीवन में बच्चे का पथ प्रदर्शक होता है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने समाज को शिक्षित बनाने पर पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने और गुरुओं के महत्व के संदेश पर गायन, नृत्य, नाटक और संगीत नाटक की प्रस्तुति दी। इसमें शिक्षक स्कूल ड्रेस पहनकर बच्चों की भूमिका में आए। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से कैसे दूर किया जा सकता है, विषय पर शिक्षकों की ओर से नाटक पेश किया गया। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने शिक्षकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। इसके साथ ही कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए शिक्षा सचिव, निदेशक, डीईओ और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को को मिला स्टेट अवार्ड
1. गुरप्रीत कौर - जीजीएमएसएसएस-18 :
उपलब्धि : पीसा, निष्ठा और एससीईआरटी की रिसोर्स पर्सन, हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की नोडल अधिकारी, क्रिटिकल एंड क्रिएटिव राइटिंग की किताब की लेखक, पीएम ई-विद्या और फिनिक्स एप्प के लिए लेक्चर तैयार करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सुनील कुमार - डीएवी लाहौर- 8
उपलब्धि : स्कूल में फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख, एशियन जूनियर हैंडबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता टीम के जूनियर वुमन हैंडबॉल टीम के हेड, 300 से अधिक स्टेट, नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया।
3. आभा कुमार - जीएमएसएसएस-19
उपलब्धि : गणित विषय में निपुण, रिअल दुनिया को गणित से जोड़ते हुए 25 पेज की पांच सीरीज में ऑनलाइन बुकलेट तैयार की, ग णित लिटरेसी पर रिडिंग मैटिरियल तैयार करना, पीसा के लिए गणित की मास्टर ट्रेनर।
4. ज्योत्सना - जीएमएचएस-53
उपलब्धि : सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में चयन, जूडो में दो बार नेशनल गोल्ड मेडल विजेता, पीएम ी-विद्या के लिए 150 से अधिक वीडियो बनाए।
5. इंदुबाला - जीएमएसएसएस-16 :
उपलब्धि :भारत स्काउट एंड गाइड की स्टेट आर्गेनाइजिंग कमिश्नर, रोड सेफ्टी पर किताब बनाने में किया सहयोग, पीसा रिसोर्स पर्सन और छठी से दसवीं के लिए ई-कंटेट तैयार किया।
6. जयलक्ष्मी - जीएचएस डड्डूमाजरा
उपलब्धि : एनटीटी शिक्षक, बच्चों के लिए को-करिकुलर गतिविधियों में सक्रिय, बच्चों को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों में एक्टिव रखना।
7. जसबीर सिंह सैनी : जीएचएस मलोया
उपलब्धि : पिछले नौ वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनियों में चंडीगढ़ को पेश कर रहे। राष्ट्रीय स्तर पर 20 विज्ञान मॉडल पेश किए, पांच बार ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी जीती और स्कूल में डोम थिएटर का निर्माण।
8. नीरज शर्मा : जीएमएसएसएस-16
उपलब्धि : एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, पीसा मेंटर, एनएएस नोडल अधिकारी, एंटी बुलिंग क्लब, हेल्थ क्लब और किशोरी क्लब की इंचार्ज और सोशल वर्कर।
9. नवनीत कौर : जीएमएसएसएस मनीमाजरा
उपलब्धि :
10. कविता चटर्जी दास : सेंट जोन्स हाई स्कूल-26
उपलब्धि : प्रिंसिपल, पीसा के लिए गणित की लीडरशिप टीम में शामिल, ईडब्ल्यूएस और सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए किया काम।
प्रशस्ति प्रमाण पत्र
1. भवनीत कौर - जीएमएसएसएस-16
उपलब्धि : प्रिंसिपल, अकादमिक और स्पोर्ट्स में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित, 171 छात्रों ने बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और दो छात्रों ने खेलो इंडिया में हिस्सा लिया।
2. दर्शनजीत कौर : जीएमएचएस-49
उपलब्धि :
3. शशि कुमार : जीएमएसएसएस एमएमटी
उपलब्धि : पढ़ना लिखना अभियान के कलस्टर इंचार्ज, टीम के साथ 350 व्यस्कों को देते हैं शिक्षा, पांच वर्ष से स्कूल में एनएसएस के नोडल अधिकारी और पीएम ई-विद्या के लिए लेक्चर बनाए।
4. हरिचंद : जीएमएसएसएस मलोया
उपलब्धि :
5. परमजीत कौर : जीएमएसएसएस मलोया
उपलब्धि :मेवाड़ यूनिवर्सिटी चितौड़गढ़ में चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को नेशनल इंटिग्रेशेन कैंप में रिप्रेंजेट किया और प्रश्नोत्तरी में दूसरा और फोक डांस में तीसरा इनाम जीता और स्कूल में 300 से अधिक पौधे लगाए।
6. सतिंदर कौर : जीएमएसएसएस-16
पीएम ई-विद्या के लिए ई-लर्निंग कंटेंट तैयार करना, ऑनलाइन लर्निंग कमेटी की सदस्य, दृष्टिबाधित छात्रों के लिए ऑडियो लेक्चर तैयार किए, सीसीटी की नोडल अधिकारी और मास्टर ट्रेनर।
7. पुनीत मदान : जीएमएचएस-41
उपलब्धि : क्विलिंग और कॉफी पेंटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। देश के क्रिएटिव शिक्षकों की श्रेणी में शामिल।
8. मधुबाला : जीएचएस इंदिरा कॉलोनी
उपलब्धि : एनटीटी शिक्षक, बच्चों को पढ़ाने के लिए कलात्मक तरीकों जैसे मैजिक शो आदि का इस्तेमाल करना, एससीईआरटी के साथ मिलकर नर्सरी, प्री नर्सरी और बाल वाटिका के लिए पाठ्यक्रम बनाने में शामिल।

9. रेखा रानी : जीजीएसएसएस-20बी
उपलब्धि : कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के लिए कलात्मक तरीके अपनाए, एनएसएस और डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी इंचार्ज, को-करिकुलर गतिविधियों में शामिल और ई-कंटेट तैयार करना।
10. अनुजा शर्मा : डीएवी मॉडल सीनियर सेंकेंडरी स्कूल-15
उपलब्धि :
11. संगीता सूद : दिल्ली पब्लिक स्कूल-40
उपलब्धि : डीपीएस स्कूल की हेडमिस्ट्रेस, पीसा रीडिंग लिटरेसी में मास्टर ट्रेनर, 26 वर्ष से शिक्षण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed