फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department Haryana Refused to give Salary of June Month to Teachers and Lab Attendant

कोरोना संकट में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों और लैब सहायकों को मानदेय देने से इनकार, आदेश जारी

Sat, 20 Jun 2020 11:30 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jun 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Education Department Haryana Refused to give Salary of June Month to Teachers and Lab Attendant
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में कोरोना संकट के दौरान ड्यूटी निभा रहे कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को जून का मानदेय नहीं मिलेगा। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। 4400 कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों में से अधिकांश कोरोना संकट के दौरान जून में भी सरकार के निर्देशानुसार डयूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन


19 जून को निदेशालय ने यह आदेश जारी किया है कि इन कर्मचारियों को जून का मानदेय नहीं दिया जाएगा। ये कर्मचारी इस महीने की हाजिरी न लगाएं, न ही उनसे किसी प्रकार का काम लें। जबकि, शिक्षक और सहायक स्कूलों, विभिन्न कार्यालयों व बतौर बीएलओ 19 दिन तक ड्यूटी निभा चुके हैं। इनका अनुबंध इसी 30 जून को खत्म होना है।
विज्ञापन


बीते वर्षों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण इन्हें मानदेय नहीं दिया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना के कारण गर्मियों की छुट्टियां नहीं हुईं। लैब सहायक संघ के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने निदेशालय के आदेशों को तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा कि कई लैब सहायक कोरोना योद्धा के तौर पर भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर मानदेय नहीं देना था तो मई के अंतिम सप्ताह में आदेश जारी करते, 19 जून को हाजिरी न लगाने व काम न लेने का पत्र जारी करना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed