{"_id":"5d368a698ebc3e6ca06b6aa3","slug":"education-department-haryana-decision-to-transfer-15-thousand-surplus-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 15 हजार सरप्लस पीजीटी दूसरे जिलों में किए जाएंगे ट्रांसफर, कई विषयों के पद खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 15 हजार सरप्लस पीजीटी दूसरे जिलों में किए जाएंगे ट्रांसफर, कई विषयों के पद खत्म
Tue, 23 Jul 2019 09:47 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अफरातफरी का माहौल है। करीब 15 हजार सरप्लस पीजीटी दूसरे जिलों में ट्रांसफर किए जाएंगे। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने पीजीटी की रेशनेलाइजेशन में ऑनलाइन तबादला नीति की धज्जियां उड़ाते हुए हर जिले में बड़ी संख्या में पीजीटी को सरप्लस कर दिया है। यही नहीं, रेशनेलाइजेशन में अनेक ऐसे विषयों के पद खत्म कर दिए गए हैं, जिन्हें पढ़ने वाले छात्र पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं।
ऐसे अनेक स्कूल हैं, जिनमें विषय को पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 50 है, बावजूद उसके विषय का पद खत्म कर दिया गया है। ऐसा सितंबर 2018 की छात्र संख्या अनुसार रेशनेलाइजेशन करने से हुआ है। इससे लगभग 15 हजार पीजीटी दूसरे जिलों में ट्रांसफर होंगे। अनेक शिक्षक ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्कूलों में अपना पद कायम रखने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर बच्चों का दाखिल करवाया था, लेकिन सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने रेशनेलाइजेशन अप्रैल 2019 की छात्र संख्या अनुसार किया ही नहीं।
स्कूलों में जहां भूगोल के शिक्षक थे, वहां उनका पद खत्म कर इतिहास के प्रवक्ता का पद दे दिया। ऐसा ही समाजशास्त्र, बायोलॉजी, फिजिक्स और रसायन विज्ञान इत्यादि विषयों के लेक्चरर के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उनकी कक्षा में पर्याप्त छात्र थे, लेकिन अन्य विषय का लेक्चरर दे दिया गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान दयानंद दलाल व संरक्षक बीर सिंह राणा ने पूरी प्रक्रिया को अव्यवहारिक करार दिया है तो स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले से कन्नी काट रहे हैं।

पीजीटी को आवंटित कार्य व अन्य दिशा निर्देश
. पहला सेक्शन एक से पचास छात्रों तक होगा। दूसरे सेक्शन में 40 छात्र होंगे। अगला सेक्शन चालीस और छात्र बढ़ने पर ही बनेगा।
. स्कूल की कुल अवधि 6 घंटे होगी, जिसमें प्रार्थना के लिए 20 मिनट और आधी छुट्टी के लिए 30 मिनट होंगे।
. स्कूल कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन आठ पीरियड लगेंगे। पहले चार पीरियड 45 मिनट के और अंतिम चार पीरियड 40 मिनट के होंगे।
. पीजीटी अध्यापकों को दिन में अधिकतम 6 पीरियड कवर करने होंगे और प्रत्येक सप्ताह में 36 पीरियड होंगे।
. 9वीं और 10वीं कक्षाओं के पीरियड में अंग्रेजी के पीरियड को पीजीटी अंग्रेजी पढ़ाएगा। यदि अमुक स्कूल में पीजीटी अंग्रेजी उपलब्ध नहीं है तो यह कार्य पीजीटी समाजशास्त्र को दिया जाएगा।
. गणित का पीरियड गणित का पीजीटी लेगा। यदि पीजीटी गणित का शिक्षक स्कूल में उपलब्ध नहीं है तो पीजीटी फिजिक्स इस कार्य को करेगा।
. साइंस के विषय को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलोजी के अध्यापक पढ़ाएंगे। इसी प्रकार, हिंदी विषय को पीजीटी हिंदी पढाएगा, यदि स्कूल में पीजीटी अध्यापक उपलब्ध नहीं है तो इस कार्य को पीजीटी संस्कृत करेगा।
. समाजशास्त्र को अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, मनोविज्ञान का पीजीटी पढ़ाएगा।
. संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान के विषयों को संबंधित पीजीटी ही पढ़ाएंगे