फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED recover 50.89 lakh from jindal brothers in raid

जिंदल बंधुओं के घर से मिले 50.89 लाख, भारी मात्रा में मिली नई करेंसी

Tue, 20 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
 ED recover 50.89 lakh from jindal brothers in raid
ईडी की रेड - फोटो : Demo Pic

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनीमाजरा के तीन बिजनेसमेनों के घर में छापा मारकर कुल 50.89 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। इनमें 45 लाख रुपये की नई करेंसी है। 

विज्ञापन


ईडी अभी करेंसी के सोर्स के बारे में जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। मनीमाजरा एनएसी स्थित शिवालिक एन्कलेव में मोती लाल जिंदल, अमित जिंदल और अशोक जिंदल के घर पर ईडी की टीम ने रविवार शाम को करीब 7 बजे रेड की थी। 
विज्ञापन


तीनों जिंदल बंधू बरवाला में स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज चलाते हैं। उनके घर से बरामद 45 लाख की नई करेंसी में 500 रुपये के 37 नए नोट एक ही सीरीज के व 60 हजार रुपये के 100-100 रुपये के नोट थे। ये नोट भी एक ही सीरीज के हैं। ईडी को घर से कुछ सोने के गहने भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में भी सर्च की, लैपटॉप और रिकार्ड जब्त

 ED recover 50.89 lakh from jindal brothers in raid
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

ईडी ने रविवार रात को ही बरवाला स्थित इंस्टीट्यूट में भी सर्च की थी। यहां से टीम रिकार्ड और लैपटॉप भी जब्त कर ले गई है। ईडी को एक बैंक लॉकर का भी पता चला है। ईडी जल्द ही इसे भी खोलेगी। 

एक हफ्ते में तीन जगह रेड
अभी तक ईडी शहर में एक हफ्ते के अंदर तीन व्यापारियों के ठिकानों पर रेड कर तीन करोड़ रुपये व ढाई किलो सोना बरामद कर चुकी है। 

इसमें से ईडी ने एक मामले में ही केस रजिस्टर करवाया था, बाकी के मामलों में उसकी जांच चल रही है। ईडी का कहना है कि उन्होंने एक मामले में आयकर विभाग को भी मामले की जांच करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed