फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED raids residence and other locations of Polo Hotel firm operators

Chandigarh News: पोलो होटल फर्म संचालकों के आवास व अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड

Wed, 05 Mar 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
ED raids residence and other locations of Polo Hotel firm operators
चंडीगढ़। इंडियन बैंक के साथ 72.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली सीबीआई की ओर से दर्ज केस में चंडीगढ़ जोनल ईडी की टीम ने पंचकूला स्थित होटल नाॅर्थ पार्क और चंडीगढ़ में संचालकों के आवास सहित अन्य ठिकानों पर रेड की।
विज्ञापन

कई घंटे तक चली रेड में सीबीआई की टीम ने कई इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज, प्राॅपटी व करीब 82 लाख रुपये जमा बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले ही इसी मामले में पंचकूला सीबीआई की कोर्ट ने मामले में नामजद पिता-पुत्र के वारंट भी निकाले हैं, जिसमें 7 मार्च को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित बैंक प्रबंधकों ने 21 नवंबर, 2022 को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि मेसर्स पोलो होटल फर्म संचालक अभय राम दहिया, अमरदीप सिंह दहिया और पंकज दहिया सहित अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक को करीब 74.35 करोड़ रुपये का चूना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई और 12 अप्रैल, 2023 को दिल्ली सीबीआई में मेसर्स पोलो होटल फर्म, अभय, अमरदीप और पंकज सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व मिलीभगत की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कुछ महीने पहले ही चंडीगढ़ ईडी ने भी प्रारंभिक जांच कर इन सभी आरोपियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। यह मामला पंचकूला सीबीआई कोर्ट में भी विचाराधीन है, जिसमें कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए थे।

इसी कड़ी में अब ईडी की टीम ने पंचकूला सेक्टर-32 स्थित नाॅर्थ पार्क होटल के अलावा पंचकूला सेक्टर-2 स्थित कोठी और चंडीगढ़ सेक्टर-21 स्थित कोठी व अन्य ठिकानों पर रेड की। जांच टीमों ने आरोपियों की कोठियों का चप्पा-चप्पा खंगाला और कई इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस सहित काफी संदिग्ध दस्तावेज कब्जे में लिए।

इस दौरान टीम को अवैध रूप से खरीदी गई प्राॅपटियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जबकि एक बैंक खाते में करीब 82 लाख जमा थे। उस खाते को फ्रीज करवा दिया गया है, जिसके बाद अब इस खाते में कोई लेन-देन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed