फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED raid on the house of doctor brothers close to Harak Singh Rawat in Panchkula

Panchkula: हरक सिंह रावत के करीबी डॉक्टर भाइयों के घर पर ED की रेड, स्किल सेंटर में भी रिकॉर्ड खंगाले

Wed, 07 Feb 2024 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Feb 2024 11:34 PM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित एक घर और रायपुररानी स्थित स्किल सेंटर पर ईडी ने दबिश दी। कई घंटे तक ईडी की टीमों ने दस्तावेजों की जांच की। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम वन घोटाला मामले में डॉक्टर भाइयों के यहां जांच करने पहुंची। दोनों भाई उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के करीबी हैं।

विज्ञापन
ED raid on the house of doctor brothers close to Harak Singh Rawat in Panchkula
ईडी की कार्रवाई के दौरान तैनात सीआरपीएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह वन घोटाले में मामले में पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित दो डॉक्टर भाइयों के घर व रायपुररानी स्थित स्किल सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी देर शाम तक जारी रही। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर नहीं जाने दिया गया और न किसी को अंदर से बाहर आने दिया गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ईडी की अलग-अलग टीमें इनोवा गाड़ी से सेक्टर-25 डॉक्टर के घर व स्किल सेंटर पर पहुंचीं। 

विज्ञापन


ईडी के चार अधिकारी व सीआरपीएफ के तीन जवान सेक्टर-25 स्थित डॉक्टर विक्रम गुप्ता व विवेक गुप्ता के घर सेक्टर-25 में पहुंचे थे। इसके बाद से ईडी के अधिकारी घर में रखे सभी डॉक्यूमेंट, लैपटॉप व मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं। ईडी की अलग-अलग टीमों ने पंचकूला के अलावा उत्तराखंड व अन्य राज्यों में रिकॉर्ड खंगाला। बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टर उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के करीबी हैं।
विज्ञापन


ईडी की टीम देर शाम तक सेक्टर-25 निवासी डॉक्टर विवेक और डॉक्टर विक्रम के घर जांच में डटी रही। दोनों डॉक्टर सगे भाई हैं। दोनों हरक सिंह रावत के करीबी हैं। यही कारण है कि जांच की आंच उन तक आ पहुंची है। ईडी उनके रायपुररानी स्थित स्किल सेंटर पर भी गई। वहां भी रिकॉर्ड खंगाला। शाम करीब चार बजे ईडी की टीम स्किल सेंटर से वापस गई। हरक सिंह रावत ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन पर अवैध पेड़ काटने और अवैध निर्माण में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed