फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED questioned AAP MLA Kulwant Singh.

Punjab: आप विधायक कुलवंत सिंह से ईडी ने की पूछताछ, प्रॉपर्टी व शराब घोटाले में पूछे गए कई अहम सवाल

Tue, 30 Jan 2024 06:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 06:45 PM IST
सार

कुलवंत सिंह पर शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने विधायक कुलवंत सिंह के दो प्रोजेक्टों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा था।

विज्ञापन
ED questioned AAP MLA Kulwant Singh.
Kulwant Singh - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन माह पहले ही ईडी ने आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर छापेमारी की थी। जिसके बाद मंगलवार को जालंधर ईडी कार्यालय तलब किया गया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी कुलवंत सिंह का लिंक ड्रग सरगना अक्षय छाबड़ा से खंगाल रहे हैं। नवंबर 2022 में अक्षय छाबड़ा को 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। ईडी को कुछ सबूत मिले हैं, जिससे उन्हें शक है कि नशा तस्करी में प्रयोग हवाला राशि का पैसा पंजाब में शराब के ठेकों में प्रयोग हुआ।
विज्ञापन


कुलवंत सिंह पर शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने विधायक कुलवंत सिंह के दो प्रोजेक्टों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनके खुद के विधायक नियमों का उल्लंघन कर रियल स्टेट का व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने कुलवंत सिंह से बरामद नकदी 4.5 करोड़ रुपये के बारे में पूछताछ की। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आप विधायक हैं और जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उनका कारोबार 1500 करोड़ रुपये है। उनके पास दो व्यावसायिक इमारतें भी हैं जिनमें सेक्टर 82, मोहाली में दो दुकान-सह-कार्यालय शामिल हैं। उनके पास पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कई संपत्तियां हैं।


31 अक्तूबर 2023 को कुलवंत सिंह के घर ईडी ने रेड की थी जिसमें कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए थे। इन उपकरणों को आईडी एक्सपर्ट व फारेंसिक लैब से चेक करवाने पर ईडी को कई पुख्ता जानकारियां मिली थी, जिसके बारे में मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक कुलवंत सिंह ने कई अहम सवालों के जवाब गोलमाल दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed