{"_id":"59268b604f1c1bc643536713","slug":"ed-carries-out-raids-across-delhi-and-haryana-in-connection-with-manesar-land-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर जमीन घोटालाः ईडी ने हरियाणा, दिल्ली में 10 जगहों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर जमीन घोटालाः ईडी ने हरियाणा, दिल्ली में 10 जगहों पर मारे छापे
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 25 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर जमीन घोटाले के संबंध में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने वीरवार को छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक निदेशालय ने इस संबंध में हरियाणा और दिल्ली में 10 जगहों पर छापेमारी की है।
ये है मामला
उल्लेखनीय है कि ये पूरा मामला हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के वक्त का है। हुड्डा पर कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डरों को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप है। इस पूरे मामले में करीब 1500 करोड़ रुपए के घोटाले की बात कही जा रही है।
बेची गई जमीन तीन गांवों की है। गांव के किसानों ने मामले में गुड़गांव के मानेसर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। हरियाणा में बीजेपी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 17 सितंबर 2015 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। फिलहाल, सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और अभी हाल ही में सीबीआई ने इस बारे में हुड्डा से काफी लंबी पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Enforcement Directorate carries out raids at 10 places of across Delhi and Haryana, in connection with Manesar Land Scam
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017