फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED can investigate excise policy in Punjab

Punjab: दिल्ली के बाद पंजाब में भी ED कर सकती आबकारी नीति की जांच, भाजपा नेता सिरसा ने ट्वीट कर दिया संकेत

Tue, 28 Feb 2023 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 07:36 PM IST
सार

मनजिंदर सिरसा का आरोप है कि मनीष सिसोदिया की तरफ से बुलाई गई बैठकों में पंजाब के आबकारी मंत्री और अधिकारी दिल्ली पहुंचे थे। इतना ही नहीं, होलसेल का काम सिर्फ दो ही पार्टियों को मिले, इसके लिए टेलर मेल भी तैयार की गई, जिसमें ब्रेडको और अनंत वाइंस को सारा काम देने की बात तय हुई।

विज्ञापन
ED can investigate excise policy in Punjab
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले की जांच की सुई पंजाब की ओर घूम सकती है। पॉलिसी में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मनीष सिसोदिया की शिकायत कर चुके भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बात का संकेत दिया। कयास है कि ईडी जल्द पंजाब का रुख कर सकती है।

विज्ञापन


गौर हो कि सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति पर कार्रवाई करते हुए वहां के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। पंजाब में भी इसी नीति को लागू किया गया है। इसके बाद अब ईडी भी इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए पंजाब में इससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में लागू की गई आबकारी नीति के बारे में बताया। गौर हो कि सिरसा बीते साल ईडी को इस बारे में शिकायत भी भेज चुके हैं। मनजिंदर सिरसा ने दावा किया कि ईडी उनकी शिकायत के बाद कई अधिकारियों को समन भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अनुमान जताया कि जल्द ईडी इस पर कार्रवाई कर सकती है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली में शराब नीति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने 13 सितंबर 2022 को शिकायत सीबीआई और ईडी को भेजी थी। इसमें इसका खुलासा था कि यह नीति कैसे बनाई गई। इतना ही नहीं, शिकायत में साफ लिखा कि इस नीति को बनाते हुए मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में अपने घर में बैठक भी की थी।

पंजाब के मंत्री और अधिकारी भी पहुंचे थे दिल्ली
मनजिंदर सिरसा का आरोप है कि मनीष सिसोदिया की तरफ से बुलाई गई बैठकों में पंजाब के आबकारी मंत्री और अधिकारी दिल्ली पहुंचे थे। इतना ही नहीं, होलसेल का काम सिर्फ दो ही पार्टियों को मिले, इसके लिए टेलर मेल भी तैयार की गई, जिसमें ब्रेडको और अनंत वाइंस को सारा काम देने की बात तय हुई। ब्रेडको पर दिल्ली में भी मामला दर्ज किया गया है। सिरसा का कहना है कि उनकी यह शिकायत ईडी के पास लंबित है। पंजाब के कई अधिकारियों को समन भी किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही पंजाब में भी इस पर बहुत जल्द मामला दर्ज होगा।

जांच का दायरा बढ़ाए सीबीआई: बिक्रम मजीठिया
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली शराब नीति घोटाले की चल रही सीबीआई जांच का दायरा पंजाब तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी को बनाने में पंजाब के नेताओं का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की अलग से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जानी चाहिए। 

मजीठिया ने ट्वीट किया कि सीबीआई को वरिष्ठ अधिकारियों और आप नेताओं की भूमिका की जांच करनी चाहिए, जिन्होंने राजकोष की कीमत पर चुनिंदा शराब निर्माताओं को भारी लाभ देने के लिए सांठगांठ की। मजीठिया ने कहा कि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसियों को अपना काम नहीं करने दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जांच उन तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed