फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eco tourism, trekking and adventure sports will increase in Haryana, Haryana News

Chandigarh News: हरियाणा में बढ़ेगा ईको पर्यटन, ट्रैकिंग व साहसिक खेल होंगे

Tue, 18 Jun 2024 04:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Eco tourism, trekking and adventure sports will increase in Haryana, Haryana News
हरियाणा में बढ़ेगा ईको पर्यटन, ट्रैकिंग व साहसिक खेल होंगे
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी की, राज्य व जिला स्तर पर बनेंगी ईको पर्यटन समिति

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ईको पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद शुरू कर दी है। इस नीति के तहत राज्य में ईको पर्यटन की गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसमें ट्रैकिंग, नाइट टूरिज्म, प्रकृति शिविर, वन्य जीव देखना, साहसिक खेल, मछली पकड़ना और हर्बल इको पर्यटन शामिल हैं। इसके साथ होम स्टे आधरित आतिथ्य उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यावरण वन एवं वन्यजीव विभाग के अपर मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ईको टूरिज्म का मकसद राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करना है। इस नीति को लागू करने के लिए राज्य स्तर पर एक समिति बनेगी और दूसरी स्थानीय स्तर पर। राज्य स्तर की समिति के अध्यक्ष सीएम होंगे व वन मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। यही समिति ईको पर्यटन को बढ़ावा देने और विकास के लिए अंतिम योजना और निर्णय वाली संस्था होगी। उपायुक्त के स्तर पर जिला स्तरीय ईको पर्यटन समिति गठित की जाएगी। इसमें वन मंडल अधिकारी इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन

ईको पर्यटन में प्रमुख रूप से वन ईको प्रणाली, वन प्रकार, भूविज्ञान, वन्यजीव निवास स्थान, मिट्टी और जल सरंक्षण उपायों, औषधीय पौधों, सांस्कृतिक विरासत व अन्य गतिविधियां सीखने के लिए स्कूल व कॉलेज के छात्रों के लिए शैक्षिक दौरे आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग दूरी के लिए ट्रैकिंग आयोजित की जाएगी। साहसिक खेल जैसे कि पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, ब्रिज क्रॉसिंग और नौका विहार की सुविधाएं विशेषज्ञों व एजेंसी के परामर्श पर आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा आयुष को बढ़ावा देने के लिए हर्बल मालिश, पंचकर्म, सिरोधारा, मड थेरेपी जैसी आयुर्वेद सुविधाओं के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article