फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eco friendly electric circuits will prepare to protect environment

अब तैयार किए जाएंगे इको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक सर्किट, जानिए कितना फायदेमंद है

Mon, 24 Apr 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
eco friendly electric circuits will prepare to protect environment
इको फ्रेंडली सर्किट
अब बिजली के ऐसे इलेक्ट्रिक प्लेट सर्किट तैयार किए जाएंगे, जिनसे न तो पर्यावरण प्रदूषित होगा और न ही इसमें इस्तेमाल कॉपर का नुकसान होगा। क्योंकि तीन साल के एक नए शोध के तहत अब इको फ्रेंडली बिजली सर्किट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


शोधकर्ता इसे ग्रीन केमिस्ट्री का बढ़िया उदाहरण मान रहे हैं और शोधकर्ता इसे इंडिया समेत यूएस में भी बढ़िया ढंग से प्रमोट कर रहे हैं। दरअसल, ये शोध पीयू और यूएस स्थित फ्लोरिडा पालीटेक्नीक यूनिवर्सिटी के सहयोग से शुरू की गई थी और पूरी हो चुकी है। इससे अब इलेक्ट्रो प्लेटिंग इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन


अभी इस तरह तैयार होते हैं इलेक्ट्रिक सर्किट
दरअसल, विभिन्न उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले प्लेटनुमा इलेक्ट्रिक सर्किट को तैयार करना बड़ा ही पेचीदा काम है। इस सर्किट प्लेट को तैयार करने में सबसे पहले इस पर कॉपर की परत चढ़ाई जाती थी। उसके बाद प्लेट के जिस हिस्से पर जितनी मरीन दूरी पर कॉपर की लाइनिंग चाहिए होती है, उस पर मास्क लगाकर कॉपर की इस पूरी प्लेट को एचिंग सोल्यूशन में डाल दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मास्क वाले हिस्से पर तो कॉपर रह जाता था और बाकी हिस्से से कॉपर घुलकर हट जाता था। यानी सर्किट प्लेट तैयार तो हो जाती थी, मगर एक प्लेट पर इस्तेमाल किए कॉपर की पचास फीसद से अधिक बर्बादी हो जाती थी। दूसरा, इस प्लेट को तैयार करने में टाक्सिक केमिकल का भी इस्तेमाल होता है, जिससे पर्यावरण भी प्रदूषित होता है।

ऐसे तैयार होंगे सर्किट
शोधकर्ता विशेषज्ञ डॉ. जसप्रीत सिंह ने बताया कि अभी तक तो इलेक्ट्रिक सर्किट बन रहे हैं, उससे कॉपर का भी ज्यादा नुकसान है और केमिक लके संपर्क में आने से पर्यावरण को भी काफी नुकसान है। लेकिन अब अवेरा तकनीक के जरिए नए ढंग से सर्किट तैयार होंगे।


इस तकनीक से इलेक्ट्रिक प्लेट पर सिर्फवहीं कॉपर लाइनिंग बनाई जाएगी, जहां जरूरत है, इसमें किसी ऐसे केमिकल का भी इस्तेमाल नहीं होगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो। उन्होंने बताया कि कॉपर की वेस्ट भी 99.5 प्रतिशत तक खत्म हो जाएगी। उनके अनुसार इस शोध में डॉ. सुनीति ने भी सहयोग किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed