Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earthquake tremors felt again in Rohtak district of Haryana

हरियाणा में फिर हिली धरती, रोहतक में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Fri, 26 Jun 2020 04:27 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors felt again in Rohtak district of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
रोहतक में शुक्रवार दोपहर 03:32:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों का कहना है कि उन्हें करीब दो-तीन सेकेंड तक कंपन महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के पास रोहतक शहर से 17 किलोमीटर दूर अटायल गांव के पास रहा।
विज्ञापन


हलचल जमीन में दस किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। रोहतक से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक लगातार आ रहे भूकंपों पर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की भी नजर है। रोहतक में पिछले तीन दिन से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, 24 जून को 2.8, 25 जून को 2.2 और 26 जून को 2.8 तीव्रता के साथ धरती हिली।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक सौरभ धीमान ने बताया कि बीते मंगलवार करौंथा और लघु सचिवालय में भूकंप सूचक यंत्र लगाने के बाद अब सांपला में भी यंत्र लगाया जाएगा। इनसे पहले रोहतक के बैंसी गांव में एक यंत्र लगा हुआ है। भविष्य में इनकी संख्या और अधिक बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश में एक माह के अंदर यह 14वां व जिले में 12वां भूकंप था। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1969 से 26 जून 2020 तक जिले में 206 भूकंप आ चुके हैं। इस जून में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके महसूस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय में लगे यंत्र का जीपीएस नहीं कर रहा काम
 आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक सौरभ धीमान ने बताया कि लघु सचिवालय में लगाये गये भूकंप सूचक यंत्र में कुछ तकनीकी खामी चल रही है, उसका जीपीएस सही से काम नहीं कर रहा है। जबकि करौंथा गांव में लगा यंत्र सही से काम कर रहा है। लघु सचिवालय में लगे यंत्र को हटाकर एक गांव में लगाया जाएगा। सोमवार को इंजीनियर इस काम को करेंगे।
Trending Videos

प्रदेश में आए 14 भूकंप, 12 का केंद्र रोहतक

दिनांक    स्थान    भूकंप की तीव्रता
28 मई    फरीदाबाद    2.8
29 मई    रोहतक    4.5 और 2.9
1 जून    रोहतक    1.8 और 3.0
3 जून    फरीदाबाद    3.0
7 जून    रोहतक    1.8
8 जून    रोहतक    2.1
18 जून    रोहतक    2.1
19 जून    रोहतक    2.3
20 जून    रोहतक 1.8
24 जून    रोहतक    2.8
25 जून    रोहतक    2.2
26 जून    रोहतक    2.8
 
भूकंप रोधी तकनीक से कम ऊंचाई वाले मकान बनाएं
देहरादून से महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें अनगिनत दरारें हैं। इन दिनों इन दरारों में गतिविधियां चल रही हैं। इसके तहत प्लेट मूवमेंट करती हैं। इसके आपस में हल्की सी टकराने पर ही कंपन पैदा होता है। यह कभी भी कहीं भी हो सकता है। इसी वजह से भूकंप के झटके महसूस होते हैं। ऐसे में क्षेत्र में लोगों को भूकंप रोधी पदार्थ से मकान बनाने चाहिए। लोगों को दो या तीन मंजिल से अधिक ऊंचे मकान नहीं बनाने चाहिए। मकान बनाने से पहले मिट्टी की जांच व भूकंप संबंधी अन्य बातों को जानना जरूरी है। मकान हल्के व मजबूत होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed