फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earrings snatched from three women in Derabassi

Chandigarh News: डेराबस्सी में तीन महिलाओं से झपटीं बालियां

Wed, 13 Sep 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Earrings snatched from three women in Derabassi
डेराबस्सी। शहर में झपटमारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही वारदातों से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है लेकिन पुलिस झपटमारों को पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है। मंगलवार को डेराबस्सी में तीन अलग-अलग जगहों से चोरों ने महिलाओं की बालियां झपट लीं।
विज्ञापन

डेराबस्सी के भगत सिंह नगर की निवासी संतोष कुमारी ने बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। तभी सैनी भवन के सामने मोटरसाइकिल सवार उसकी एक बाली झपटकर ले गए। दूसरी घटना डेराबस्सी के शक्ति नगर में हुई। सलिन्द्रो देवी निवासी मकान नंबर 205 शक्ति नगर डेराबस्सी ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकली थी। जब वह महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंची तो दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आए जिन्होंने अपने चेहरे बांध रखे थे। इस दौरान एक लड़का मोटरसाइकिल से उतरकर फोन करने लगा और दूसरा मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। अचानक उसने पीछे से कान पकड़े और बालियां झपटकर मोटरसाइकिल पर अंबाला की ओर भाग गया।
विज्ञापन


तीसरी घटना गांव सैदपुरा में हुई। कृष्णा पत्नी सुभाष निवासी सैदपुरा ने बताया कि उनका घर के बाहर रोटी और चाय का ढाबा है। वह अपनी दुकान पर बैठकर चाय पी रही थीं कि तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और आते ही बालियां झपटकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed