फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earnings before renewing lease administration viewed Club

दस गुणा बढ़ सकता है चंडीगढ़ क्लब का किराया

Thu, 05 Dec 2013 10:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
Earnings before renewing lease administration viewed Club
यूटी प्रशासन अब चंडीगढ़ क्लब की लीज फाइनल करने में जुट गया है। साथ ही क्लब के किराए में दस गुना तक बढ़ोतरी करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


लीज फाइनल करने से पहले प्रशासन ने क्लब का रिकार्ड खंगाल कर यह देखा है कि क्लब को रोज कितनी कमाई हो रही है। रेस्त्रा में रोज कितनी सेल हो रही है यह भी देखा गया था।

एक तरफ जहां प्रशासन ने लीज फाइनल करने से पहले क्लब की कमाई को देखा है, वहीं दूसरी तरफ यह देखा है कि क्लब ने वॉयलेशन को दूर किया है नहीं?

प्रशासन ने चंडीगढ़ क्लब को चेतावनी भी दी है और क्लब में शादियों और किसी तरह की अन्य गतिविधियों पर भी पूरी तरह से रोक लगाने की बात दोहराई है। हालांकि, चंडीगढ़ क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक के बाद से क्लब में शादी के लिए कोई बुकिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ क्लब की लीज फाइनल करने से पहले कुछ महीनों पहले क्लब में शादियों और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला लिया था।

इस फैसले के बाद क्लब को दो माह की राहत दी थी, ताकि क्लब में जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कराई है, उन्हें दिक्कत न आए। क्लब में शादियों के अलावा कई तरह की प्राइवेट पार्टियां भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रशासन ने कई महीनों पहले जांच भी कराई थी।  क्लब पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया था।

संपदा विभाग ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए भी क्लब को नोटिस भेजा था। प्रशासन की टीम की ओर से क्लब का सर्वे भी किया गया था।

ध्यान रहे कि यूटी प्रशासन चंडीगढ़ क्लब के मासिक किराए में दस गुना तक बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। प्रशासन की ओर से गोल्फ क्लब का लीज विवाद निपटने के बाद ही चंडीगढ़ क्लब की लीज को फाइनल किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रशासन दो महीनों तक क्लब की लीज फाइनल कर देगा।

चंडीगढ़ क्लब की लीज लगभग डेढ़ साल से रिन्यू नहीं हुई है। प्रशासन क्लब की लीज पांच साल के लिए रिन्यू करना चाहता है और इसके बाद क्लब के किराए में हर साल सात फीसदी की बढ़ोतरी होगी। चंडीगढ़ क्लब की लीज मनी में बढ़ोतरी करने की तैयारी के विरोध में क्लब के पदाधिकारी प्रशासन को भी ज्ञापन दे चुके हैं।


इस संबंध में चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि प्रशासन की रोक के बाद क्लब में किसी तरह के विवाह समारोह नहीं हो रहे हैं। जो भी वॉयलेशन थे उन्हें भी दूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed