फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Each candidate's campaign will be spread Videography

हर प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार की होगी वीडियोग्राफी

Fri, 07 Mar 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 07 Mar 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Each candidate's campaign will be spread Videography

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने जिला सचिवालय में वीरवार को राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराने में सहयोग देने की अपील की।

विज्ञापन


साथ ही इस बार यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रचार के दौरान हर पार्टी प्रत्याशी के साथ प्रशासन की तरफ से दो-दो वीडियोग्राफर होंगे और पल-पल की गतिविधियों को कैमरे में कैद करेंगे।
विज्ञापन


डा. फुलिया ने कहा कि सभी दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, पंचकूला व कालका से लाउड स्पीकर की स्वीकृति लिखित रूप में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली, बैनर, होर्डिंग्स, पोस्टर और अन्य चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के लिए शीघ्र ही जगह निर्धारित की जाएंगी। सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता की प्रतियां भी वितरित की गईं।

आचार संहिता
कोई भी पार्टी बगैर अनुमति लिए किसी के मकान पर पोस्टर, बैनर व अन्य चुनाव सामग्री नहीं लगा सकती है।


कोई भी पार्टी अपने भाषणों में किसी पर निजी तौर पर कटाक्ष नहीं करेंगे और न ही जातपात पर किसी प्रकार का अपशब्द का उपयोग करेंगे।

कोई भी राजनीतिक दल या उसके समर्थक मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे तक किसी प्रकार की चुनाव गतिविधि नहीं करेंगे।

प्रशिक्षण
28 मार्च को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे व दोपहर बाद एक बजे दो चरणों में पोलिंग अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।


सभी मतदान केंद्रों पर 01-01-14 के आंकड़ों के आधार पर फोटो युक्त मतदाता सूची उपलब्ध होगी।

पैनी नजर
सभी चुनाव गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त शेडो ऑबजर्वर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

पर्यवेक्षक चुनावी खर्च की जांच करेंगे।

जिला सचिवालय में चुनाव से संबंधित नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर  2568311 है। आचार संहिता के उल्लंघन का आम लोग भी इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed