फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-rickshaws running by breaking rules, 650 challans so far this year

Chandigarh News: नियमों को तोड़कर दौड़ रहे ई-रिक्शा, इस साल अब तक 650 के चालान

Mon, 12 Jun 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws running by breaking rules, 650 challans so far this year
चंडीगढ़। नियमों को ताक पर रखकर शहर की सड़कों पर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों से पुलिस ने सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। अलग-अलग नियमों के उल्लंघन में यातायात पुलिस ने इस वर्ष अब तक 650 से अधिक ई-रिक्शा चालकों के चालान किए हैं। चालान की कार्रवाई के साथ यातायात पुलिस ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पाठ भी पढ़ा रही है।प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, शहर के सभी मुख्य मार्गों और साइकिल ट्रैक पर ई-रिक्शा चलाना प्रतिबंधित है। ई-रिक्शा केवल मुख्य चौक-चौराहों से दूसरे सेक्टर में ही जा सकते हैं। वहीं, अधिसूचना में ई-रिक्शा चालकों के लिए बाकायदा वर्दी का प्रावधान किया गया है। ई-रिक्शा चलाते हुए ड्राइवर को ग्रे कलर की वर्दी पहननी जरूरी है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में चलने वाले ई-रिक्शा अब परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। पर्यावरण के लिए अच्छे साबित होने के बावजूद ई-रिक्शा शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम और हादसे का कारण बन रहे हैं। बिना लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, वर्दी और उचित लेन के ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती करते हुए ई-रिक्शा चालकों पर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केवल सेक्टरों के मार्ग पर चलने की अनुमति
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ई-रिक्शा को सिर्फ सेक्टरों के मार्ग पर चलने की अनुमति है। ई-रिक्शा चालक मुख्य मार्गों को सिर्फ दूसरे सेक्टरों में एंट्री के लिए क्रॉस कर सकते हैं जबकि विकास मार्ग, दक्षिण मार्ग, मध्य मार्ग, जनमार्ग, उद्योग पथ, पूर्वी मार्ग, हिमालय पथ, सुखना पथ सहित शहर के सभी मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस कर रही जागरूक
यातायात पुलिस की टीम ने जागरूकता अभियान के तहत ई-रिक्शा चालकों को चेताया है कि वह नियमानुसार ही ई-रिक्शा चलाएं। ई-रिक्शा दोनों तरफ से खुले होने के चलते चालक दोनों तरफ से सवारी बैठाते व उतारते हैं, जो गलत है। चालक केवल बाईं तरफ से ही सवारियों को उतारें। चालक दाईं तरफ पाइप लगाकर ई-रिक्शा बंद कर दें ताकि उधर से सवारियां न उतर सकें। शहर में ई-रिक्शा चालक जहां मर्जी वहां ई-रिक्शा रोक लेते हैं। वहीं, चालक तय वर्दी, नेम प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी दस्तावेज पूर्ण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed