फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dussehra festival celebrated by performing Havan Yagya, not by burning an effigy in Sector-43

सेक्टर-43 में पुतला जलाकर नहीं, हवन यज्ञ कर मनाया दशहरा पर्व

Sat, 16 Oct 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dussehra festival celebrated by performing Havan Yagya, not by burning an effigy in Sector-43
सेक्टर-43 में हवन यज्ञ कर मनाते दशहरा। - फोटो : 15ctyrishu01.jpeg
चंडीगढ़। सेक्टर-43 में शुक्रवार को नव दशहरा समिति की ओर से दशहरा का पर्व रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला जलाने की बजाय हवन यज्ञ कर मनाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महा सालिसिटर सत्यपाल जैन मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जैन ने कहा कि नव दशहरा कमेटी इसी स्थान पर पिछले 25 वर्षों से लगातार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ आदि के पुतले जलाकर दशहरा मनाती आ रही है। कोरोना महामारी के चलते समिति ने पिछली बार की तरह इस वर्ष भी दशहरा पुतले जलाने के बजाय हवन यज्ञ कर मनाने का निर्णय किया। हवन यज्ञ भी बुराइयों को भस्म कर वातावरण को शुद्ध बनाने का काम करता है, इसलिए समाज में बीमारियों और कुरीतियों का अंत हवन यज्ञ के माध्यम से भी किया जा सकता है। विशेष तौर पर जब कोरोना महामारी के कारण पुतले बनाकर जलाना और भारी जनसमूह इकट्ठा करना संभव नहीं है। इस अवसर पर जीके गिरधर, डॉ. राजेश मित्तल, जीएस थिंड, डीके सिंह, प्रदीप पुरी, एडी राजपूत, प्रीती वर्मा, अनामिका वालिया और रमेश निक्कू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed