{"_id":"5ed9200db6bf8f4e706f12cb","slug":"dushyant-chautala-said-haryana-up-and-delhi-must-form-a-strategy-to-prevent-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला बोले- संक्रमण रोकने को हरियाणा, यूपी और दिल्ली को मिलकर बनानी होगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला बोले- संक्रमण रोकने को हरियाणा, यूपी और दिल्ली को मिलकर बनानी होगी रणनीति
Fri, 05 Jun 2020 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण दिल्ली-एनसीआर की सीमाएं सील करने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस विषय पर हरियाणा गंभीर है। कहा कि दिल्ली से आवाजाही के कारण दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
हम सबको मिलकर व्यवस्थाएं स्थापित करनी चाहिए, जिसको लेकर प्रदेश तैयार है। बॉर्डर को लेकर हरियाणा, यूपी और दिल्ली तीनों राज्य मिलकर आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में मिले 327 पॉजिटिव, करनाल में एक की मौत, अकेले गुरुग्राम में 200 से अधिक मामले
विज्ञापन
तीनों राज्य इस विषय पर एक-एक अधिकारी की नियुक्ति करें। चौटाला ने दिल्ली बॉर्डर सील करने का कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली में आवाजाही के कारण निरंतर गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद में मामले बढ़ रहे थे। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने तीन अधिकारियों के नेतृत्व में दिल्ली आने-जाने के लिए पास की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कैसे आजादपुर मंडी के कारण कोराना संक्रमण का फैलाव तेजी से हुआ और इसी तरह झज्जर में दिल्ली से आवाजाही के कारण पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।