फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant and Gautam face to face

Chandigarh News: विधानसभा में फिर आमने-सामने हुए दुष्यंत और विधायक गौतम

Wed, 28 Feb 2024 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Dushyant and Gautam face to face
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान जजपा विधायक रामकुमार गौतम और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एक बार फिर मंगलवार को विधानसभा में आमने-सामने हो गए। जैसे ही गौतम ने बजट के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को निशाने पर लिया तो डिप्टी सीएम ने इस पर आपत्ति जताई और डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा से पूछा कि किसके कहने पर आपने गौतम को बुलवाया है, जबकि जजपा ने तो इनका नाम ही नहीं दिया। दुष्यंत ने कहा कि, मुझे लगता है कि आप अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे हैं और सदन की गरिमा बनाए रखने के बजाय आप मनोरंजन के लिए खुद ही विधायक को बुलवा रहे हैं। ये ठीक नहीं है, किसने आपको पर्ची दी, उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब रामकुमार गौतम को बोलने के लिए अधिकृत नहीं किया गया तो उन्हें किसी अनुमति से बोलने का मौका दिया गया है। यह वाक्या पहली बार नहीं है, बल्कि कई बार ऐसा हो चुका है। चौटाला ने सवाल उठाया कि बिना पार्टी अनुमति के बोलने का मौका देने और पर्ची पर नाम लिखने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सदन की गरिमा है, इसे इंटेरनेमेंट का जरिया न बनाया जाए।
विज्ञापन


फिर झलका गौतम का दर्द, निकाल दो मुझे पार्टी से
नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम का मंत्री न बनाए जाने का दर्द छलक ही गया। गौतम बोले कहीं उन्हें पावर मिलने की आस थी, क्योंकि वे पावरफुल व्यक्ति काे हराकर आए थे। मगर जब मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान उन्हें पता चला कि उनका नाम नहीं तो उन्होंने मंत्री बनने की कोई कोशिश नहीं की। दुष्यंत का नाम लिए बिना कहा कि उनसे कोई वास्ता नहीं रखा। तब मैंने बबली को कहा था, आप कोशिश कर लो। गौतम ने यह भी कहा कि पार्टी 5 बार नोटिस दे चुकी है कि क्यों न आपको पार्टी से निकाल दें। गौतम बोले, निकाल दो, मैं भी नहीं रहना चाहता ऐेसी पार्टी में।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए गौतम ने कहा कि वे चुने हुए विधायक हैं, उन्हें बोलने का पूरा हक है। वे केवल जजपा की टिकट से नहीं जीते हैं, बल्कि उनका खुद का भी वोट बैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed