फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant and Digvijay appointed in-charge of the district for rally

हिसार और जींद में दुष्यंत तो कैथल में दिग्विजय संभालेंगे मोर्चा, रैली के लिए जिला प्रभारी नियुक्त

Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dushyant and Digvijay appointed in-charge of the district for rally
दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला

हिसार सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जींद में 9 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए मोर्चा संभाल लिया है। रैली की तैयारियों के लिए सभी 22 जिलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हिसार व जींद जिला की कमान खुद दुष्यंत ने अपने हाथों में रखी है। वहीं जींद से सटे कैथल जिले के इंचार्ज दिग्विजय सिंह चौटाला होंगे।

विज्ञापन


रैली जींद में नए बस स्टैंड की साइट के सामने पिंडारा गांव में होगी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ने वाले डा. केसी बांगड़ को पंचकूला व अंबाला जिले का इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका की ड्यूटी अंबाला में लगी है। डा. बांगड़ ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय सचिव रहे अशोक शेरवाल को यमुनानगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ अजय चौटाला के करीबियों में शुमार ओपी लाठर को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


तेलू राम जोगी जो कि पूर्व में नेशनल लोकदल के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं ,हिसार जिले के प्रभारी होंगे। कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष रहे कुलदीप सिंह मुलतानी को कुरुक्षेत्र जिले का जिम्मा सौंपा गया है। दुष्यंत चौटाला भी कुरुक्षेत्र को कंट्रोल करेंगे। पूर्व विधायक व इनेलो के किसान सेल के अध्यक्ष रहे निशान सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सिरसा जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। निशान सिंह ने ही सबसे पहले बगावत का झंडा बुलंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dushyant and Digvijay appointed in-charge of the district for rally
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

उकलाना से इनेलो विधायक अनूप धानक को फतेहाबाद जिले का इंचार्ज लगाया है। पूर्व विधायक रण सिंह बेनीवाल भी इसी जिले में रैली के लिए लोगों को निमंत्रण देंगे। पूर्व विधायक एवं सोनीपत के जिलाध्यक्ष रहे पद्म सिंह दहिया को सोनीपत और रोहतक जिले की कमान सौंपी है। रोहतक जिले में विशेष तौर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल मकड़ौली व इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके बलवान सिंह सुहाग भी पदम दहिया जी के साथ सोनीपत का काम संभालेंगे।

झज्जर जिला के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे सतपाल पहलवान को गुरुग्राम और पूर्व मंत्री जगदीश नैय्यर को पलवल व फरीदाबाद जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव रहे बृज शर्मा को करनाल जिले की कमान सौंपी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान को पानीपत जिले की कमान सौंपी है।

 प्रदेश प्रचार सचिव रहे राजकुमार रिढाऊ रेवाड़ी जिले में रैली के लिए प्रभारी होंगे। इसी तरह से महेंद्रगढ़ के दो बार जिलाध्यक्ष रहे सत्यवीर सिंह नौताना को महेंद्रगढ़ और तीन बार विधायक रहे रमेश खटक को भिवानी जिले का प्रभारी लगाया है। दादरी से इनेलो विधायक राजदीप सिंह फौगाट दादरी जिले के साथ-साथ झज्जर जिले के भी प्रभारी होंगे। अजय के करीबी एवं झज्जर के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़ को भी झज्जर में मोर्चाबंदी के लिए नियुक्त किया है। जिले की कमान पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के विश्वासपात्रों में शुमार रहे पंडित योगेश शर्मा को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed