{"_id":"68e2db7364b110c6b6073a94","slug":"during-the-procession-gold-earrings-of-three-women-were-snatched-in-broad-daylight-and-the-accused-fled-chandigarh-news-c-16-pkl1043-837183-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शोभा यात्रा में दिनदहाड़े तीन महिलाओं की सोने की बालियां झपटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शोभा यात्रा में दिनदहाड़े तीन महिलाओं की सोने की बालियां झपटकर फरार
Mon, 06 Oct 2025 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-20 आज़ाद मार्केट के पास 20 मिनट में हुई तीन वारदातें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर में शनिवार दोपहर शोभा यात्रा के दौरान अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन महिलाओं को निशाना बनाया। सेक्टर-20 डी के आज़ाद मार्केट के पास तीन अलग-अलग महिलाओं के कानों से सोने की बालियां झपट ली गईं। सभी वारदातें महज 20 मिनट के भीतर हुईं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों वारदातों के दौरान कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन पीड़ितों में डर है।
पीड़ितों का ब्योरा:
शर्मिला (57) सेक्टर-29 निवासी, ने बताया कि करीब तीन बजे पानी पी रही थीं। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने युवक ने उनके कान की बाली (आधा तोला) झपट ली।
राजकुमारी (61) सेक्टर-29 बी निवासी, के साथ भी यही घटना हुई। आरोपी काले चेकदार शर्ट में था और बाली का वजन लगभग एक तोला था।
सीमा बंसल (61) धनास निवासी, भी आज़ाद मार्केट के पास पानी पी रही थीं। उनके कान की बाली झपटते ही आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गया।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तीनों वारदातें इतने कम समय में हुईं कि संभावना है कि एक ही गिरोह ने अंजाम दिया हो।
सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।