{"_id":"5d79da8e8ebc3e0164406f19","slug":"durgiana-committee-decision-to-help-pakistani-people-cominf-india-for-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से अमृतसर आने वाले शरणार्थियों को आर्थिक मदद देगी दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी: अध्यक्ष रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से अमृतसर आने वाले शरणार्थियों को आर्थिक मदद देगी दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी: अध्यक्ष रमेश
Thu, 12 Sep 2019 11:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान में बसे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए वह पाक सरकार से बात करें। हिंदू बेटियों को जबरदस्ती अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए विवश किया जा रहा है। उनके निकाह मुस्लिम युवकों के साथ करवाए जा रहे हैं।
देश विभाजन के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं की बड़ी आबादी थी। 73 वर्ष के बाद यह आबादी कम होकर हजारों में सिमट गई है। वह बुधवार को दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा जो भी हिंदू पाकिस्तान से पलायन कर भारत आ रहे हैं उन्हें भारत की नागरिकता मिले।
पाकिस्तान से जो भी हिंदू परिवार भारत में शरण के लिए आएंगे और अमृतसर में बसना चाहे दुर्ग्याणा कमेटी उनकी हर संभव मदद करेगी। उनको रहने के लिए घर, खाने के प्रबंध के साथ-साथ यदि वह कारोबार करना चाहेंगें तो भी उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
कमेटी पाकिस्तान के मंदिरों के लिए भेजती है मूर्तियां
विभाजन के बाद से पाकिस्तान में रह गए जिन मंदिरों में मूर्तियां नहीं हैं उनके लिए दुर्ग्याणा कमेटी मूर्तियां भेजती है। साथ ही मंदिरों में आरती के समान के साथ धार्मिक किताबें भी पाकिस्तानी मंदिरों में भेजी जाती है। कमेटी ने पंजाब, केंद्र सरकार व यूएनओ को पत्र लिखकर पाकिस्तान में हो रहे जबरी धर्म परिवर्तन को रोकने की मांग की है।