{"_id":"ade1b535f5bd8a9070740a565fb0737e","slug":"dung-on-face-and-become-hrithik-roshan-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'चेहरे पर गोबर लगाओ, ऋतिक रोशन बन जाओगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चेहरे पर गोबर लगाओ, ऋतिक रोशन बन जाओगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 08 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर पर गोबर लगाकर स्नान करो कोई भी चर्म रोग कभी नहीं होगा। चेहरा गोमूत्र से धोओ एक भी पिंपल नहीं होगा। चेहरे पर गोबर लगाओ चेहरा ऋतिक रोशन जैसा हो जाएगा। क्या कोई लगाएगा, कभी नहीं, लेकिन अब यह सब होगा। बाकायदा इसके लिए गोमूत्र से तैयार शैंपू, गोबर से तैयार फेसपैक व गोबर से तैयार साबुन ईजाद कर लिया गया है।
विज्ञापन
गोमूत्र व गोबर की दुर्गंध को हटाकर यह सब तैयार किया गया। साथ ही उन्होंने गारंटी भी दी कि यदि कोई इन प्रोडक्ट को लगाएगा तो उन्हें बाल व चमड़ी संबंधी कोई रोग नहीं होंगे। तोगड़िया ने कहा कि मैं खुद 200 रुपये किलो गोबर बेच रहा हूं। एक गाय प्रतिदिन 8 लीटर मूत्र देती है।
विज्ञापन
देश में प्रतिदिन 140 करोड़ लीटर गोमूत्र वेस्ट हो रहा है। इसे सहेज कर डॉ. प्रवीण तोगड़िया 10 हजार करोड़ रुपये बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पूछोगे कि अभी तक क्या किया तो मैं अभी तक इस मुफ्त की मार्केटिंग का मैनेजर हूं।
विज्ञापन
हम हर महीने देश की सभी गोशालाओं से 15 हजार रुपये करोड़ से ज्यादा के सामान की बिक्री कर रहे हैं। यदि देश में हर घर से इसका निर्माण होगा तो गो हत्या रुक जाएगी। इससे 5 करोड़ किसान महिलाएं स्वावलंबी होंगी व किसी को गाय काटने को नहीं मिलेगी। इसके लिए हमें विदेशी कंपनियों को छोड़ना होगा।
गुजरात से शुरू करेंगे गो भोजनालय
इसके साथ ही उन्होंने किसानों को 0 बजट पर फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने की बात भी कही। विहिप बेरोजगारों को 2-3 महीने की ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें हर माह 15-20 हजार रुपये कमाने योग्य बना देगी।
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हर घर से एक मुट्ठी अनाज प्रतिदिन और गाय के लिए एक रोटी निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो जाए तो न तो पूरे देश में एक भी गरीब भूखा मरेगा न गाय माता भूखी रहेगी। यदि 1 रोटी भी एक व्यक्ति निकालता है तो 100 करोड़ रोटी हर दिन निकलेगी।
बाकायदा इसके लिए गुजरात से गो भोजनालय खोलने की भी तैयार कर ली गई है। इस गोशाला में प्रत्येक घर से एक रोटी और बिना कटी हुई सब्जी के अवशेष हर घर से पहुंचेंगे। इस तरह एक भी गाय नहीं कटेगी न ही गरीब भूखा रहेगा। उन्होंने हर हिंदू से अपनी देवी-देवता के समक्ष प्रतिदिन 1 से 10 रुपये अर्पित करने का भी आह्वान किया ताकि गरीबों की इसी पैसे से सेवा की जा सके और गोमाता के काम यह राशि आ सके ।