फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dumping ground fire extinguished after four days, 7.9 lakh liters of water spent

चार दिन बाद बुझी डंपिंग ग्राउंड की आग, 7.9 लाख लीटर पानी खर्च

Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground fire extinguished after four days, 7.9 lakh liters of water spent
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में पांच अप्रैल की देर रात लगी आग शनिवार शाम को बुझाई जा सकी। फायर ब्रिगेड विभाग की 8 गाड़ियों ने कुल 139 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल विभाग को 7 लाख 90 हजार लीटर पानी बहाना पड़ा। इसमें 3 वाटर बाउजर और 5 फायर टेंडर के अलावा ड्राई केमिकल पाउडर (डीसीपी) टेंडर भी शामिल रहे। इसके अलावा निगम की ओर से 25 टिप्परों से मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

फायर विभाग के पास पांच अप्रैल को रात एक बजकर 25 मिनट पर फोन आया कि डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई है। विभाग में रात के समय तैनात कर्मचारियों ने तत्काल गाड़ियां डंपिंग ग्राउंड पहुंचाईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह तक पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग इतनी भीषण थी कि तीन दिन बाद तक एमओएच और फायर ब्रिगेड को मिलकर बुझानी पड़ी। इस दौरान फायर ब्रिगेड के 25 से 30 कर्मचारियों को 24 घंटे आगे बुझाने के लिए तैनात किया गया था। विभाग के अनुसार वाटर बाउजरों ने 18 चक्कर लगाए, वहीं 4500 व 6 हजार लीटर पानी की क्षमता वाले वाटर टेंडर और 2500 लीटर क्षमता वाले डीसीपी ने 80 चक्कर डंपिंग ग्राउंड के चक्कर लगाए। कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान एक वाटर बाउजर खराब हो गया।
विज्ञापन

बॉक्स
पिछले साल भी लगी आग को बुझाने में खर्च हुआ था 11 लाख लीटर पानी
पिछले साल भी एक अप्रैल को डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि तेज हवा के साथ जलता हुआ कूड़ा कचरा निस्तारण प्लांट में चला गया, जिससे वहां रखे सूख कचरे में भी आग लग गई। दोनों जगह एक साथ आग लगने से हड़कप मच गया। तीन दिनों तक वहां कूड़ा सुलगता रहा था। इस दौरान निगम ने पेयजल आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल से 11 लाख लीटर पानी लेकर आग बुझाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed