फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DUI and Dean Research will take charge today

डीयूआई व डीन रिसर्च आज संभालेंगे कार्यभार

Sun, 31 Jan 2021 06:35 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
DUI and Dean Research will take charge today
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डीयूआई प्रो. आरके सिंगला का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो गया है। अब सोमवार से डीयूआई का कार्यभार प्रो. वीआर सिन्हा संभालेंगे। वहीं डीन रिसर्च का चार्ज प्रो. राजेश गिल लेंगी। दूसरी ओर फैकल्टी डीन का कार्यकाल भी खत्म हो गया। चार्ज किसको दिया जाएगा, यह सोमवार को तय होगा। हालांकि संभावनाएं डीयूआई को चार्ज देने की हैं।
विज्ञापन

पीयू में वीसी के बाद डीयूआई का ही स्थान आता है। डीयूआई महत्वपूर्ण पद है। एकेडमिक का पूरा हेड डीयूआई को ही माना जाता है। पूरे विभागों का संचालन उन्हीं के जरिए होता है। इसी तरह डीन रिसर्च का पद भी महत्वपूर्ण होता है। रिसर्च से जुड़ी सभी गतिविधियों का संचालन उनके जरिए होता है। दोनों ही यह अधिकारी सोमवार को कार्यभार संभाल लेंगे। इनके अलावा सवाल डीन फैकल्टी का खड़ा हो गया। आखिर उनकी जगह कौन कार्य करेगा। विभागों की गतिविधियां फैकल्टी डीन से जुड़ी हैं। ऐसे में यह पद भी खाली नहीं रह सकते। सूत्रों का कहना है कि डीयूआई को इनका चार्ज दिया जाएगा, लेकिन डीयूआई के पास भार बढ़ेगा। ऐसे में कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed