फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to the preparations for the student union elections, increased security in PU and colleges

छात्र संघ चुनावों की तैयारियों के चलते पीयू और कॉलेजों में बढ़ाई सिक्योरिटी

Thu, 08 Sep 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the preparations for the student union elections, increased security in PU and colleges
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। कॉलेजों में आई-डी कार्ड जांच किए बिना विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं, पीयू में भी मुख्य गेट पर सिक्योरिटी गार्ड की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी गेट पर चेकिंग कर रहे हैं। पीयू में गाड़ियों की डिग्गियां खोलकर चेकिंग की जा रही है। इसके बाद आई-डी कार्ड होने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। अगर किसी के पास आई-डी कार्ड नहीं है तो उससे कारण पूछकर गेट पर लाइसेंस रखने के बाद और टोकन देकर परिसर में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में डीएसडब्ल्यू दफ्तर की ओर से सभी छात्र संगठनों के नेताओं के साथ चर्चा में निर्देश दिए गए हैं कि पीयू परिसर के माहौल को शांतिमय रखा जाए। लगभग एक हफ्ते में पहले पीयू में एसएसपी की ओर से छात्रसंघ चुनाव के चलते माहौल शांतिमय बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीयू सुरक्षा प्रमुख, डीएसडब्ल्यू और पीयू और कॉलेजों के छात्र संगठनों के साथ बैठक भी की गई थी। कॉलेजों में बहसबाजी की शिकायतों के बाद बुधवार को पीयू में एंट्री गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती को बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के लीडर आकर कॉलेज में करते हैं माहौल खराब
एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि कॉलेज के छात्र संगठनों के साथ चार-पांच दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी और एसएचओ भी शामिल हुए थे। कॉलेज के छात्रों ने परिसर में शांति का माहौल बनाया हुआ है। गेट पर बिना आई-डी कार्ड के प्रवेश वर्जित है इसलिए कैंपेनिंग के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी से आने वाले एनएसयूआई, सोई, एबीवीपी इत्यादि के लीडर माहौल खराब करते हैं। क्योंकि उनके पास गेट पर दिखाने के लिए आईडी कार्ड नहीं होता है। सिक्योरिटी की तरफ से रोकने के बाद वे मुद्दा बनाकर लड़ते हैं।
खालसा कॉलेज में पुलिस ने की छात्र संगठनों के साथ बैठक
सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज के छात्र संगठन इनसो के कार्यकर्ता अमन ने बताया कि एसडी कॉलेज में छात्रों की बहसबाजी के बाद बुधवार को कॉलेज प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस ने कॉलेज के सभी छात्र संगठनों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की और शांति का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। कॉलेज में बुधवार से आई-डी कार्ड को लेकर भी सख्ती कर दी गई है।

डीएवी-10 और पीजीजीसी-11 में बिना आईडी कार्ड प्रवेश नहीं
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 और डीएवी कॉलेज-11 में छात्रसंघ चुनावों के चलते बाहरी युवाओं का कॉलेज में प्रवेश रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है। बिना कॉलेज आईडी कार्ड के परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं, कॉलेजों के अंदर परिसर में स्टीकर चिपकाने पर भी मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed