फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to the debris on the Kalka-Shimla track, stop wheel of the toy trains

कालका-शिमला ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण थमे टॉय ट्रेनों के पहिए

Sun, 29 Jul 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कालका (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कालका (हरियाणा) Updated Sun, 29 Jul 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
 Due to the debris on the Kalka-Shimla track, stop wheel of the toy trains
ट्रैक से मलबा हटाते कर्मचारी
 हिमाचल में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने हैरिटेज कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दो टॉय ट्रेनों के पहिए रोक दिए। शनिवार सुबह के समय सनवारा-कोटी के बीच और शाम को कंडाघाट से कनोह स्टेशनों के बीच 40 मिनट तक टॉय ट्रेनों को रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से कालका की ओर आ रही 52458 ट्रेन शाम को चार बजे कनोह रेलवे स्टेशन से चली लेकिन कनोह से कंडाघाट स्टेशनों के बीच पहाड़ों के मलबे ट्रैक पर गिरने से ट्रेन को 40 मिनट रोकना पड़ा।
विज्ञापन


उक्त ट्रेन में सफर कर रहे यात्री रामहेत गौतम ने बताया कि वह शिमला से कालका के लिए 52458 में बैठा था। उन्होंने बताया कि कंडाघाट से कुछ दूरी पर एक घास काटने वाले व्यक्ति ने लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रोका और फिर गार्ड को सूचना दी कि आगे ट्रैक पर पहाड़ का मलबा गिरा हुआ है जिसके बाद कंडागाट स्टेशन पर जानकारी दी गई तब वहां से कर्मचारियों को बुलाकर ट्रैक से मलबा साफ करवाया गया।
विज्ञापन


उधर, सुबह साढ़े तीन बजे कालका से शिमला की ओर जा रही 52457 ट्रेन कोटी से सनवारा के बीच ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण कोटी रेलवे स्टेशन पर दो घंटे रोकनी पड़ी और छह बजे ट्रेन को शिमला की ओर रवाना किया गया। लगातार हो रही बारिश में जहां कालका-शिमला एनएच पांच पर भी सोलन के बीच फोरलेन निर्माण के कारण मलबा आने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed