फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to snowfall in hills weather in Chandigarh also changed 

चंडीगढ़ में बदला मौसम: बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, 2011 के बाद एक दिसंबर का दिन रहा सबसे ठंडा 

Thu, 02 Dec 2021 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 11:07 AM IST
सार

दिसंबर माह के पहले हफ्ते में औसतन तापमान 24 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहती है, लेकिन बुधवार को 10 साल में पहली बार पारा 20 डिग्री से भी कम आ गया

विज्ञापन
Due to snowfall in hills weather in Chandigarh also changed 
चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, एक दिसंबर का दिन चंडीगढ़ में बीते 10 वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा। ऐसी ठंड एक दिसंबर को इससे पहले वर्ष 2011 में पड़ी थी। 

विज्ञापन


अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री तक गिर गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। बुधवार को दिनभर सूरज नहीं निकला। वहीं, शाम होने के साथ ठंड भी बढ़ती गई। ठिठुरन के बढ़ने से लोग भी घरों में जल्दी दुबक गए। दिसंबर माह के पहले हफ्ते में औसतन तापमान 24 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहती है, लेकिन बुधवार को 10 साल में पहली बार पारा 20 डिग्री से भी कम आ गया। 

विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल, रविवार को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। विभाग ने आशंका जताई है कि रविवार के दिन मौसम खराब हो सकता है और बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर के दिन किस वर्ष कितना रहा तापमान

वर्ष           अधिकतम                 न्यूनतम
2021         19.8                       11.3
2020         24.3                        9.0
2019         24.0                        9.9  
2018         25.5                        8.6
2017         24.5                        7.5  
2016         27.0                        13.0

पंजाब में छह को बारिश के आसार 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तरी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। इसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिला। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब धीरे-धीरे तापमान गिरेगा। दो व तीन दिसंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। छह दिसंबर को मौसम में भारी बदलाव आएगा। इस दिन पूरे पंजाब में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 23.2 डिग्री, लुधियाना में 20.2 डिग्री, पटियाला में 20.5 डिग्री और अमृतसर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तेजी से तापमान लुढ़कना शुरू होगा और उत्तरी हिमालय से आने वाली शीत हवाएं पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed