फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to effect of new western disturbance weather will change from February 18 in Punjab

Punjab Weather: पंजाब में 18 से बिगड़ेगा मौसम, चार दिन तेज हवाएं चलेंगी और होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 15 Feb 2024 10:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:03 PM IST
सार

19 फरवरी के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। बारिश से दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई जा रही है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Due to effect of new western disturbance weather will change from February 18 in Punjab
हरियाणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 फरवरी से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से लेकर 21 फरवरी तक पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। 
विज्ञापन


खास तौर से 19 फरवरी के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। 
विज्ञापन


बारिश से दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई जा रही है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। उधर गुरुवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। 4.4 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 7.3 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 8.3 (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 8.8, फरीदकोट का 6.5 डिग्री, गुरदासपुर का 6.0, एसबीएस नगर का 7.9, बरनाला का 5.6 और जालंधर का 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 25.9 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा। इसके अलावा अमृतसर का 25.0, लुधियाना का भी 25.0, पटियाला का 25.5, पठानकोट का 24.5, बठिंडा का 23.6 व जालंधर का 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed