फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dry fruits become expensive in winter, with prices soaring by up to 100 rupees per kilogram.

Chandigarh News: सर्दी में ड्राई फ्रूट महंगा, 100 रुपये प्रति किलो तक उछाल

Sun, 28 Dec 2025 07:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dry fruits become expensive in winter, with prices soaring by up to 100 rupees per kilogram.
-पाकिस्तान से आयात बंद, अफगानिस्तान-तुर्की से मंगाना पड़ रहा माल
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सर्दी और त्योहारी मौसम की शुरुआत से पहले ड्राई फ्रूट के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान से आयात बंद होने के कारण अब व्यापारियों को अफगानिस्तान और तुर्की जैसे देशों से ड्राई फ्रूट मंगवाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर देखा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन परिवहन लागत, आयात शुल्क और सीमित आपूर्ति के चलते खुदरा बाजार में अंजीर, बादाम, अखरोट समेत कई ड्राई फ्रूट 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक महंगे बिक रहे हैं।
अमृतसर के व्यापारी अनिल कुमार और मुकेश ने बताया कि पाकिस्तान से पहले सस्ते दामों पर आने वाला माल अब उपलब्ध नहीं है। अफगानिस्तान और तुर्की से आने वाला माल न केवल महंगा है, बल्कि समय भी अधिक ले रहा है, जिससे बाजार में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। स्थानीय थोक कारोबारी वरिंदर ने कहा कि थोक मंडी में औसतन 20-30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन छोटे दुकानदारों तक पहुंचते-पहुंचते कीमतें 100 रुपये तक बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट के दाम
थोक और खुदरा भाव (प्रति किलो रुपये में)
बादाम (कागजी): 700 - 780–800
अखरोट (चिली/अफगानी): 450 - 540–560
अंजीर: 900 - 980–1000
काजू: 820- 880–900
किशमिश: 280 - 340–360
ग्राहक परेशान
सर्दियों में रोजमर्रा के इस्तेमाल और धार्मिक आयोजनों के लिए ड्राई फ्रूट आवश्यक होता है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें उपभोक्ताओं के बजट पर दबाव डाल रही हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि अगर आयात की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट और महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article